logo

जापान दौरे पर टोक्यो में सीएम साय ने एनटीटी लिमिटेड की सीईओ कायो इतो से की मुलाकात, प्रदेश में डिजिटल और उन्नत आईटी तथा तकनीक-आधारित निवेश पर की चर्चा

During his Japan visit, CM Sai met NTT Limited CEO Kayo Ito in Tokyo; discussed digital and advanced IT and technology-based investment in the state

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ सीएम विष्णुदेव साय जापान दौरे पर हैं। इस बीच सीएम साय ने टोक्यो में एनटीटी लिमिटेड की सीईओ कायो इतो से  मुलाक़ात की। बता दें कि एनटीटी लिमिटेड की सीईओ कायो इतो की कंपनी 90 बिलियन डॉलर के रेवेन्यू के साथ आईटी इन्फ्रास्ट्रक्चर और डिजिटल समाधानों में अग्रणी है।  कायो इतो से मुलाकात के दौरान सीएम साय ने कायो इतो से  छत्तीसगढ़ में डिजिटल और उन्नत आईटी तथा तकनीक-आधारित निवेश पर चर्चा की। 

बता दें कि एनटीटी दुनिया के शीर्ष 10 आईटी सेवा क्षेत्र के अग्रणी संस्थानों में से एक है, जो क्लाउड कंप्यूटिंग और साइबर सिक्योरिटी के माध्यम से डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन को गति दे रहा है। यह संस्थान 50 से अधिक देशों में कार्यरत, सबसे बड़े डेटा सेंटर नेटवर्क में से एक है और फॉर्च्यून ग्लोबल 100 में से 75% को सहयोग प्रदान करती है। इससे छत्तीसगढ़ में निवेश की प्रबल संभावनाएँ हैं।

सांस्कृतिक रिश्तों और व्यापारिक साझेदारी को मजबूती

शाम को भारत के जापान में राजदूत श्री सिबी जॉर्ज द्वारा आयोजित औपचारिक रात्रिभोज में मुख्यमंत्री श्री साय और प्रतिनिधिमंडल ने भाग लिया। इस अवसर पर हुई चर्चा में इंडो-पैसिफिक देशों को उद्योग और व्यापार के माध्यम से जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया गया। इसमें आर्थिक स्थिरता, व्यापारिक सुरक्षा, पारिस्थितिकीय संतुलन और औद्योगिक वृद्धि की अहम भूमिका को रेखांकित किया गया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि जापान की उन्नत तकनीक और भारत के कुशल जनशक्ति के संयोजन से व्यापक औद्योगिक सहयोग की संभावनाएँ हैं। उन्होंने सांस्कृतिक संबंधों को प्रोत्साहित करने और छत्तीसगढ़ को जापानी पर्यटकों के लिए आकर्षक पर्यटन गंतव्य के रूप में प्रस्तुत करने पर भी जोर दिया।

वैश्विक सेतु निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

मुख्यमंत्री श्री साय और उनके प्रतिनिधिमंडल का यह पहला दिन उपलब्धियों से परिपूर्ण  रहा। इसमें व्यापार, तकनीक और कूटनीति से जुड़े अहम अवसरों की खोज की गई। इन प्रयासों से छत्तीसगढ़ को तीव्र औद्योगिक विकास, डिजिटल नवाचार और वैश्विक साझेदारी के एक उभरते केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में ठोस कदम उठाए गए।

Leave Your Comment

 

 

Top