logo

DMRC ने मेट्रो परिचालन को लेकर किया बड़ा ऐलान, जानिए क्या है नई गाइडलाइन

DMRC made a big announcement regarding metro operations, know what are the new guidelines

नई दिल्ली: गुरुवार, 30 अक्टूबर को DMRC ने दिवाली और छठ पूजा मनाकर दिल्ली लौट रहे यात्रियों की सुविधा के लिए एक बड़ी खुशखबरी दी है। यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने मेट्रो के परिचालन समय में बदलाव किया है और यह बदलाव अगले पांच दिनों, यानी 30 अक्टूबर से तीन नवंबर तक लागू रहेगा। मेट्रो परिचालन को लेकर डडीएमआरसी (DMRC) ने ऐलान किया है कि मेट्रो स्टेशनों पर आने वाली भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए सुबह के समय अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जाएंगी। डीएमआरसी की इस व्यवस्था के तहत, नई दिल्ली येलो लाइन (Yellow Line) और आनंद विहार ISBT ब्लू और पिंक लाइन (Blue and Pink Line) स्टेशनों से पहली मेट्रो ट्रेन अब सामान्य समय से पहले, सुबह 5 बजकर 15 पर चलेगी।

बता दें कि डीएमआरसी (DMRC) के इस ऐलान से विशेष रूप से बाहर से नई दिल्ली रेलवे स्टेशनऔर आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर आने वाले उन यात्रियों को फायदा होगा, जो लंबी दूरी की ट्रेनों से दिल्ली पहुंच रहे हैं। इन यात्रियों को सुबह जल्दी मेट्रो मिल जाने से उन्हें दिल्ली अन्य हिस्सों में उन्हें जाने में आसानी होगी।

डीएमआरसी ने क्या कहा- 

डीएमआरसी ने कहा है कि मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी प्रमुख इंटरचेंज स्टेशनों पर मेट्रो बदलने (Interchange) की सुविधा सामान्य रूप से उपलब्ध रहेगी और मेट्रो के यात्री 3 नवंबर तक इस विशेष टाइम टेबल का फायदा उठा सकते हैं।

दिल्ली मेट्रो स्वास्थ्य का भी रखेगा खयाल

दिल्ली मेट्रो ने बढ़ते वायु प्रदूषण से निपटने के लिए भी खास कदम उठाया है, जिसके तहत डीएमआरसी ने कार्यदिवसों में 40 अतिरिक्त फेरों की घोषणा की है। इसका उद्देश्य लोगों को निजी वाहनों के बजाय मेट्रो का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करना है, जिससे यातायात की भीड़भाड़ और प्रदूषण में कमी आएगी और सबसे बड़ी बात कि अगर दिल्ली में प्रदूषण बढ़ने पर GRAP का तीसरा चरण लागू होता है, तो मेट्रो के अतिरिक्त फेरों की संख्या 60 तक बढ़ाई जा सकती है।

Leave Your Comment

 

 

Top