logo

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने की 5600 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त

Delhi Police's Special Cell seized drugs worth Rs 5600 crore

नई दिल्ली - दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने ड्रग्स की सबसे बड़ी खेप पकड़ी है।  केंद्रीय एजेंसियों के इनपुट के आधार पर चार कुख्यात ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार कर एक बड़े अंतरराष्ट्रीय कार्टेल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने महिपालपुर में गोदाम से 562 किलोग्राम कोकीन व थाईलैंड का परिष्कृत किस्म का 40 किलोग्राम मारिजुआना (गांजा) बरामद किया है। बाजार में इनकी अनुमानित कीमत 5,620 करोड़ रुपये से अधिक है। 

स्पेशल सेल ने ड्रग तस्करों के अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट का पर्दाफाश करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान तुषार गोयल, भरत कुमार जैन, औरंगजेब सिद्दीकी व हिमांशु कुमार के रूप में हुई है। तुषार गोयल एक नामी प्रकाशन हाउस चलाने वाले व्यवसायी का बेटा है। पुलिस ने उसके दिल्ली के महिपालपुर स्थित गोदाम से 562 किलोग्राम कोकीन और थाईलैंड का 40 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक मारिजुआना बरामद की है। मादक पदार्थोे की ये खेप विदेश से महाराष्ट्र के किसी बंदरगाह पर आई है। 


मामले पर भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। भाजपा का कहना का इस मामले से जुड़े आरोपियों के लिंक कांग्रेस से जुड़े हैं। गुरुवार को भाजपा नेता अमित मालवीय ने एक्स पर लिखा, "यह बहुत बड़ी बात है। कल दिल्ली पुलिस ने 5,500 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त की। जाहिर है, इस खेप के पीछे जो लोग हैं, उनका कांग्रेस से गहरा संबंध है और वे दिल्ली, हरियाणा और व्यापक एनसीआर में काम करते हैं।

बीजेपी नेता ने दावा किया कि ड्रग सिंडिकेट का मुख्य आरोपी और सरगना तुषार गोयल भारतीय युवा कांग्रेस आरटीआई सेल का प्रमुख है. उन्होंने पूछा कि कांग्रेस पार्टी का उससे (तुषार गोयल) क्या संबंध है?... क्या यह पैसा कांग्रेस पार्टी द्वारा चुनावों में इस्तेमाल किया जा रहा था?... क्या कांग्रेस के कुछ नेताओं का ड्रग तस्करों से कोई संबंध है?"

इस संबंध में बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, "कल दिल्ली में 5600 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त की गई. यह मात्रा इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यूपीए सरकार (2006-2013) के दौरान पूरे भारत में केवल 768 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त की गई थी." उन्होंने बताया कि 2014-2022 तक भाजपा सरकार ने 22,000 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त की है.

Leave Your Comment

 

 

Top