logo

साउथ दिल्ली के स्कूल को बम से उड़ाने की मिली धमकी, खाली कराया गया पूरा परिसर 

Delhi-NCR : South Delhi schools get bomb threat

नई दिल्ली-जहां एक तरफ जम्मू कश्मीर मर तनाव का माहौल है वहीं दूसरी ओर देश के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिल रही है इसी बीच राजधानी दिल्ली के एक स्कूल को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। ये धमकी दक्षिण दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके के एक प्राइवेट स्कूल को ईमेल के जरिए दी गई है। स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद अफरा-तफरी का माहौल मच गया। 

पुलिस टीम ने स्कूल में चलाया तलाशी अभियान

स्कूल प्रशासन ने तुरंत दिल्ली पुलिस को इस मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्कूल में तलाशी अभियान चलाया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि स्कूल को बम से उड़ाए जाने की बात फर्जी निकली है। स्कूल परिसर में गहन जांच के बाद कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।

ईमेल से मिली स्कूल को उड़ाने की धमकी

पुलिस ने कहा कि स्कूल को धमकी भरा मेल आधी रात के आसपास मिला था। ईमेल में कहा गया था कि स्कूल के परिसर में बम रखा गया है। बम का पता लगाने वाली टीम ने गहन जांच की और कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। तलाशी के लिए डॉग स्क्वॉड को भी तैनात किया गया था।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

पुलिस ने कहा कि आगे की जांच चल रही है। धमकी भरा मेल किस डोमेन से भेजा गया है। इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने कहा कि पहले भी कई स्कूलों को धमकी भेर मेल आ चुके हैं। पता लगाया जा रहा है कि कहीं ये धमकी भरा मेल भी तो उसी डोमेन से तो नहीं आया है।  

Leave Your Comment

 

 

Top