नई दिल्ली: लगातार बेहद खराब स्थिति जा रहे वायु गुणवत्ता के बाद शुक्रवार, 31 अक्टूबर को दिल्ली-NCR की हवा में सुधार देखने को मिला है। बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को प्रदूषण के स्तर में थोड़ी राहत देखने को मिली है। दिल्ली का औसत (Delhi AQI Today) एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 200 से नीचे दर्ज किया गया, जबकि गुरुवार को राजधानी की हवा ‘गंभीर’ श्रेणी के करीब पहुंच गई थी। गुरुवार को दिल्ली का औसत AQI 373 रिकॉर्ड किया गया था। प्रदूषण की स्थिति को देखते हुए फिलहाल दिल्ली-NCR में ग्रेप-2 की पाबंदियां लागू हैं।
नई दिल्ली - 186 (मध्यम)
आनंद विहार - 178 (मध्यम)
दिल्ली कैंट - 189 (मध्यम)
गाजियाबाद - 193 (मध्यम)
ग्रेटर नोएडा - 190 (मध्यम)
नोएडा - 173 (मध्यम)
गुरुग्राम - 209 (खराब)
बता दें कि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, इस साल अक्टूबर महीना पिछले पांच वर्षों में दूसरा सबसे प्रदूषित रहा। 74 प्रतिशत अधिक वर्षा होने के बावजूद इस महीने एक भी दिन ‘अच्छी’ श्रेणी की हवा दर्ज नहीं की गई।
Leave Your Comment