logo

शराब नीति मामले में दिल्ली HC में CBI की याचिका पर हुई सुनवाई, केजरीवाल, सिसोदिया समेत अन्य को जवाब के लिए 5 अप्रैल तक का समय, जानिए पूरी खबर

Delhi HC hears CBI's plea in liquor policy case; Kejriwal, Sisodia, and others have until April 5 to respond

नई दिल्ली: शराब नीति मामले में दिल्ली HC में CBI की याचिका पर आज सुनवाई हुई। दिल्ली HC ने अरविंद केजरीवाल, सिसोदिया और बाकी आरोपियों को जवाब दाखिल करने के लिए 5 अप्रैल तक का समय दिया है। अगली सुनवाई 6 अप्रैल को होगी। अगली सुनवाई तक पिछला अंतरिम आदेश जारी रहेगा। दिल्ली HC ने अपने आदेश में नोट किया कि केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में भी याचिका दाखिल की है।

सीबीआई की तरफ से SG तुषार मेहता ने कहा कि इस मामले में न्याय नहीं हुआ है। सारे रिकॉर्ड कोर्ट के सामने रखकर सुनवाई होनी चाहिए। निचली अदालत का आदेश न्यायपूर्ण नहीं था। केजरीवाल के वकील ने CBI की याचिका का विरोध किया। सीबीआई की तरफ से SG ने आरोप लगाया कि केजरीवाल न्याय व्यवस्था(सुनवाई कर रही जज) के साथ ही CBI के खिलाफ पूर्वाग्रह से ग्रसित हैं।

Leave Your Comment

 

 

Top