नई दिल्ली - दिल्ली में अरविन्द केजरीवाल के मुख्यमंत्री आवास खाली करने के बाद अब दिल्ली की नयी मुख्यमंत्री आतिशी को सीएम आवास छोड़कर जाना पड़ा है । दरअसल मुख्यमंत्री आवास सील कर दिया गया है बता दें अवैध इस्तेमाल के आरोप में मुख्यमंत्री के सरकारी आवास को सील कर दिया गया है। PWD ने ये कर्रवाई की है। PWD ने 6 फ्लैग स्टाफ रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास को सील कर दिया है। इसके गेट पर डबल लॉक लगा दिया है।
हाल ही में अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद इस सरकारी आवास को खाली किया था। इसके बाद आवास हैंडओवर को लेकर विवाद चल रहा था। जिसके बाद पीडब्ल्यूडी ने कार्रवाई की है।
इस कार्रवाई को लेकर दिल्ली मुख्यमंत्री कार्यालय का भी बयान सामने आया है। दिल्ली सीएमओ ने कहा, "देश के इतिहास में पहली बार मुख्यमंत्री आवास खाली कराया गया। बीजेपी के इशारे पर उपराज्यपाल ने जबरन मुख्यमंत्री आतिशी का सामान सीएम आवास से निकाला। एलजी की तरफ से बीजेपी के किसी बड़े नेता को सीएम आवास आवंटित करने की तैयारी चल रही है। 27 साल से दिल्ली में वनवास काट रही बीजेपी अब सीएम आवास कब्जाना चाह रही है।"
भ्रष्टाचारी शीशमहल सील हो ही गया: बीजेपी
आवास सील होने के बाद दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, "अरविंद केजरीवाल आखिर आपके पाप का घड़ा भर ही गया। आखिर आपका भ्रष्टाचारी शीशमहल सील हो ही गया। आज सुबह ही भारतीय जनता पार्टी ने मांग की थी कि वो भ्रष्टाचारी शीशमहल जिसका सैंक्शन प्लान पास नहीं हुआ, जिसका कंप्लीशन सर्टिफिकेट नहीं मिला, उसमें आखिरकार आप कैसे रह रहे थे। आप रह रहे थे, लेकन कैसे आप चोर दरवाजे से खड़ाऊ मुख्यमंत्री को घुसाना चाहते थे। उस बंगले के अंदर आखिर कौन से राज दफ्न हैं जो नियमों का उल्लंघन कर बिना सरकारी विभाग को चाबी दिए घुसने का प्रयास कर रहे थे। सारी दिल्ली जानती है कि बंगला आपके कब्जे में था।"
Leave Your Comment