logo

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने गांधी दर्शन राजघाट में 10 फीट की महात्मा गांधी की प्रतिमा का किया अनावरण

Defense Minister Rajnath Singh unveiled the 10 feet statue of Mahatma Gandhi at Gandhi Darshan Rajghat

नई दिल्ली: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 10 दिसंबर, 2023 को पूर्व केंद्रीय मंत्री और गांधी दर्शन के उपाध्यक्ष विजय गोयल के साथ राजघाट के पास गांधी दर्शन में महात्मा गांधी की 10 फीट ऊंची प्रतिमा का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में दिल्ली के विभिन्न हिस्सों से 2000 से अधिक लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर दलित समाज के लोगो के साथ राजनाथ सिंह भी सामूहिक भोज में सम्मिलित हुए I 

अपने संबोधन में, राजनाथ सिंह ने इस प्रतिमा को राष्ट्रपिता के लिए एक सच्ची श्रद्धांजलि बताया, जिन्होंने भारत को विदेशी शासन से मुक्त कराने में केंद्रीय भूमिका निभाई और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए काम किया ताकि वे सम्मानजनक जीवन जी सकें।

सभा को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा, “गांधीजी एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे जिन्होंने एक मजबूत, समृद्ध और स्वच्छ भारत की कल्पना की थी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली हमारी सरकार महात्मा गांधी के नक्शेकदम पर चल रही है। ‘जन धन योजना,’ ‘आयुष्मान भारत’, ‘प्रधानमंत्री आवास योजना’, ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना’ और ‘स्वच्छ भारत’ जैसी योजनाएं उनके विचारों पर आधारित हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि महात्मा गांधी आज भी हर भारतीय के दिल में बस्ते हैं, जबकि मार्टिन लूथर किंग जूनियर और नेल्सन मंडेला जैसे महान नेताओं ने अपने देशों में लोगों की भलाई के लिए गांधीजी के विचारों और दृष्टिकोण से प्रेरणा ली।

राजनाथ सिंह ने महात्मा गांधी, बाबा साहेब डॉ. बीआर अंबेडकर और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जैसे क्रांतिकारियों को भी याद किया, जिन्होंने देशभक्ति और प्रतिबद्धता के साथ अंतिम जन के उत्थान के लिए काम किया। “ये महान लोग हमारी सरकार के लिए मार्गदर्शक हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का 'सबका साथ, सबका विकास' का दृष्टिकोण उनके सपनों पर आधारित है। हमारी विचारधारा शांति, सामाजिक सद्भाव, एकता और विकास पर आधारित बदलाव लाने की है।''

केंद्रीय रक्षा मंत्री ने इस बात पर भी जोर दिया कि सरकार का ध्यान हमेशा नियोजित प्रगति पर रहा है, जिसके परिणामस्वरूप भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। उन्होंने गांधीजी को न सिर्फ स्वतंत्रता सेनानी बताया, ये भी कहा की, जब से हमारी सरकार सत्ता में आई है, हमारा प्रयास न केवल कमजोर वर्ग के लोगों का उत्थान करना है, बल्कि उन्हें सशक्त बनाना भी है। सभी वर्गों के समान विकास से देश का सुरक्षा परिदृश्य मजबूत होगा।

Leave Your Comment

 

 

Top