नई दिल्ली: शुक्रवार, 16 मई को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भुज एयरबेस पहुंचकर वहां सैनिकों से मुलाकात की। इस दौरान रक्षामंत्री ने पाकिस्तान को आड़े हाथों लिया। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि भारत सिर्फ विदेशों से निर्यात किए गए हथियारों पर ही निर्भर नहीं है। हमारे देश में बने हथियार भी अचूक और अभेद्य हैं। जिनका उदाहरण ऑपरेशन सिंदूर की दौरान पूरी दुनिया ने देखा है। उन्होंने कहा कि ब्रह्मोस मिसाइल की ताकत को तो खुद पाकिस्तान ने स्वीकार किया है। हमने पाकिस्तान को दिन में तारे दिखा दिया है। ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान को रात के अंधेरे में दिन का उजाला दिखा दिया है। भारत के जिस एयरडिफेंस सिस्टम की तारीफ हर तरफ हो रही है, उसमें डीआरडीओ द्वारा तैयार किए गए सिस्टम की अहम भूमिका रही है। कई जगहों पर हमारे नागरिकों ने पाकिस्तान के ड्रोन को आते देख भाग नहीं रहे हैं बल्कि हमारी सेना द्वारा उसे ढेर करने का वीडियो बना रहे हैं। मैं आपसे ये कहना चाहता हूं कि जितनी देर में लोग नाश्ता-पानी निपटाते हैं उतनी देर में आपने पाकिस्तान को निपटा दिया।
Addressing the brave Air Warriors at the Air Force Station in Bhuj (Gujarat). https://t.co/3TGhBlyxFH
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) May 16, 2025
आज स्थिति यह है कि भारत के फाइटर प्लेन बिना सरहद पार किए यहीं से उनके हर कोने तक प्रहार करने में सक्षम हैं। पूरी दुनिया ने देख लिया है कि कैसे पाकिस्तान की धरती पर मौजूद नौ ठिकानों को तबाह किया गया।
भारत में लोग पाकिस्तान के ड्रोन आते देख भाग नहीं रहे थे, बल्कि हमारे डिफेंस सिस्टम के हाथों उनको मार गिराने के वीडियो बना रहे थे।
ब्रह्मोस की ताकत को तो पाकिस्तान ने खुद स्वीकार कर लिया है। हमारे देश में कहावत काफी पुरानी है- दिन में तारे देखना। लेकिन भारत में बनी ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान को रात के अंधेरे में दिन का उजाला दिखा दिया।
पाकिस्तान की सरकार ऑपरेशन सिंदूर में ध्वस्त आतंकी ढांचे को फिर से खड़ा करने की कोशिश में लग गई है। पाकिस्तानी सरकार वहां के नागरिकों के टैक्स का पैसा जैश-ए-मोहम्मद के आका मसूद अजहर को 14 करोड़ देने में खर्च करेगी।
उन्होंने कहा कि आपने पाकिस्तान में आतंकी संगठन को तबाह कर दिया है। पाकिस्तान की सरकार वहां के लोगों के टैक्स का पैसा आतंकी मसूद अजहर को 14 करोड़ रुपये देगी। इतना ही नहीं लश्कर और जैश के टेरर इंफ्रास्ट्रक्चर फिर से खड़ा करने के लिए पाक ने उन्हें मदद करने की घोषणा की है। IMF से जो पैसा मिला है वो पैसा भी इन टेरर इंफ्रास्ट्रक्चर को फंड करने में इस्तेमाल होगा, ये मेरा मानना है।
रक्षा मंत्री ने आगे कहा कि आज के समय में पाकिस्तान को किसी भी तरह की आर्थिक सहायता किसी टेरर फंडिंग से कम नहीं है। भारत चाहेगा कि IMF पाकिस्तान को किसी तरह की फंडिंग ना करे। भारत चाहेगा कि IMF जो हम फंडिंग करते हैं उसे किसी भी तरीके से आतंकवाद को सपोर्ट करने में किया जाए।
अगर पाकिस्तान के पास परमाणु हथियार रहते हैं तो इस बात से नहीं मुंहमोड़ा जा सकता है कि ये हथियार कभी ना कभी आतंकी के हाथों में जा सकता है। ये एक गंभीर चिंता का विषय है। इस हालात के लिए पाकिस्तान की फौज संदेश देना चाहूंगा कागज का है लिबास, चिरागों का शहर है, चलना संभल-संभल कर क्योंकि तुम नशे में हो। आपने पूरे देश को यकीन दिलाया है कि नया भारत अब सहन नहीं करता बल्कि अब वो पलट कर जवाब देता है। मैं चाहे जो कुछ बोलूं लेकिन मेरे शब्द आपके कार्य को मापने में कम ही साबित होंगे।
Leave Your Comment