logo

बंगाल की खाड़ी में उठेगा चक्रवाती तूफान, बंगाल-ओडिशा समेत 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Cyclonic storm to form in the Bay of Bengal; heavy rain alert issued for 6 states, including Bengal and Odisha.

HIGHLIGHT-- 

  • बंगाल की खाड़ी में उठेगा चक्रवाती तूफान !
  • पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट

लेखक- सात्विक उपाध्याय


नई दिल्ली:  बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवाती तूफान को लेकर मौसम विभाग ने शुक्रवार देश शाम में 6 राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक, पूर्व-मध्य और उससे सटी दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र 26 अक्टूबर की सुबह चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। इसके 28 अक्टूबर की सुबह उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के तट के पास पहुंचने की संभावना है। इसके प्रभाव से पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश हो सकती है। हालांकि, तूफान के तट से टकराने की सटीक जगह, समय और अधिकतम तीव्रता को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।

मौसम विभाग के अनुसार, 26 अक्टूबर तक हवा की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे और झोंकों की गति 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। 27 अक्टूबर को उत्तरी आंध्र प्रदेश में भारी से अत्यंत भारी बारिश और तटीय ओडिशा में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका है। 28 अक्टूबर को कुछ इलाकों में 24 घंटे के भीतर 20 सेंटीमीटर से ज्यादा बारिश हो सकती है। संभावित खतरे को देखते हुए मछुआरों को 25 अक्टूबर तक पूर्व-मध्य और दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में तथा 26 से 29 अक्टूबर तक पश्चिम-मध्य और उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग सिस्टम पर लगातार नजर रख रहा है और आगे के अपडेट जारी किए जाएंगे

Leave Your Comment

 

 

Top