logo

चक्रवाती तूफान 'माइचौंग' के कारण भारी बारिश, चेन्‍नई में बाढ़ का खतरा, ऑफिस- स्‍कूल बंद, 5 की मौत

Cyclonic storm 'Maichong' causes heavy rains, danger of flood in Chennai, offices-schools closed, 5 dead

WRITER- सात्विक उपाध्याय

नई दिल्ली: चक्रवाती तूफान ‘माइचौंग’ के कारण चेन्नई और उसके पड़ोसी जिलों में भारी बारिश हो रही है । IMD ने कहा है कि तूफान के उत्तर की ओर बढ़ने तथा दक्षिण आंध्र प्रदेश तट के करीब और कुछ समय बाद 90 से 100 किमी प्रति घंटे की गति से एक गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में नेल्लोर और मछलीपट्टनम के बीच से गुजरने की संभावना है।चेन्नई के तांबरम सरकारी अस्पताल में पानी भर गया। चक्रवाती तूफान को लेकर यहां अलर्ट जारी किया गया है।

 चेन्नई और उसके पड़ोसी जिलों में चक्रवाती तूफान ‘माइचौंग’ के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है और इससे अब तक 5 लोगों की मौत होने के समाचार हैं। लगातार बारिश के कारण कई हिस्से जलमग्न हो गए, जिससे इन जगहों पर जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। लगातार बारिश की वजह से यहां 2015 की बाढ़ की पुनरावृत्ति की आशंका पैदा हो गई है। लोग आवश्यक वस्तुओं विशेषकर पेयजल की खरीद के लिए भागदौड़ करते देखे गए। लगातार बारिश से कोई राहत नहीं मिली है, इसके कारण बिजली गुल हो गई और इंटरनेट बाधित हो गया। 

Leave Your Comment

 

 

Top