WRITER- सात्विक उपाध्याय
नई दिल्ली: कोरोना ने एक बार फिर से चिंता बढ़ा दी है। बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट पर मौजूद आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 341 नए मामले सामने आए, इस बीच इन नए मामलों में केरल में 3 मरीजों की मौत हो गई। मंत्रालय की वेबसाइट पर जारी की गई सूचना के अनुसार, बुधवार, 20 दिसंबर की सुबह 8 बजे तक देश भर में दर्ज किए गए 341 COVID-19 संक्रमण के मामले में से 292 केरल से थे। लगातार बढ़ते आंकड़े एक बार फिर से चिंता का विषय बन गया है।
|
राज्य
|
मामले |
मौत |
|
केरल |
292
|
3 |
|
तमिलनाडु |
13
|
0 |
|
महाराष्ट्र |
11
|
0 |
|
कर्नाटक |
09
|
0 |
|
तेलंगाना और पुद्दुचेरी |
04
|
0 |
|
दिल्ली और गुजरात |
03
|
0 |
|
पंजाब और गोवा |
01
|
0 |
राज्य में हुई तीन मौतों के साथ, तीन साल पहले फैलने के बाद से केरल में COVID के कारण मरने वाले लोगों की कुल संख्या 72,056 तक पहुंच गई।
दिल्ली में डॉक्टरों ने लोगों से सावधानी बरतने को कहा
देश में कोविड-19 के मामलों में हालिया बढ़ोतरी के बीच दिल्ली में डॉक्टरों ने लोगों को मास्क पहनने, भीड़भाड़ से बचने और स्वस्थ आहार लेने की सलाह दी है। क्रिसमस और नए साल के करीब आने के साथ, शहर के कुछ अस्पतालों के डॉक्टरों ने देश में कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘जेएन.1' के पहले मामले का पता चलने का भी हवाला दिया और लोगों से अतिरिक्त सावधानी बरतने को कहा। सरकार के सूत्रों के अनुसार, कुछ राज्यों में कोविड सहित श्वसन संबंधी बीमारी के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया 20 दिसंबर को स्वास्थ्य सुविधाओं और सेवाओं की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।
Leave Your Comment