WRITER- सात्विक उपाध्याय
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार,08 नवंबर को 17 नवंबर के चुनाव से पहले मध्य प्रदेश के पन्ना ज़िले की एक रैली में कहा कि कांग्रेस हमारी आस्था से खिलवाड़ करती रही है, लेकिन केदरानाथ में राहुल गांधी की तस्वीर देख कर अच्छा लगा। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस ने अतीत में "हमारी आस्था के साथ खिलवाड़ किया" लेकिन खुशी है कि राहुल गांधी ने हाल ही में केदारनाथ मंदिर का दौरा किया।
उन्होंने कहा- “पहले कांग्रेस हमारी आस्था से खिलवाड़ करती थी लेकिन बीते दिन राहुल गांधी जी जब केदारनाथ गए तो वो तस्वीरें देख कर मुझे अच्छा लगा।”उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पहले ही इस बात को मानते हैं कि वो इन चुनावों में हार रहे हैं। इसीलिए वो मैदान छोड़ कर भाग गए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय उत्तराखंड में त्रासदी हुई थी और केदारनाथ बुरी तरह तबाह हो गया था. लोग (बाढ़ से विस्थापित) कई दिनों तक भटकते रहे।
आदित्यनाथ ने आरोप लगाया, ''मोदी जी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने कहा था कि वह वहां मदद करना चाहते थे लेकिन राज्य और केंद्र में कांग्रेस सरकारों ने अनुमति नहीं दी।” “जैसे ही मोदी जी को मौका मिला, उन्होंने उत्तराखंड सरकार की मदद से एक भव्य नए केदारनाथ का निर्माण शुरू कर दिया।” "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केदारनाथ का कायापलट कर दिया।"
Leave Your Comment