logo

केरल में कांग्रेस सांसदों को लगा बड़ा झटका, फाइनल लिस्ट में किसी भी MP को टिकट नहीं, जानिए पूरी खबर

Congress MPs in Kerala suffer major setback; no MP gets ticket in final list; know the full story

नई दिल्ली: केरल चुनावों के लिए 37 उम्मीदवारों की दूसरी और फाइनल लिस्ट जारी कर कांग्रेस ने ये साफ कर दिया कि इन चुनावों में किसी भी MP को टिकिट नहीं दिया जाएगा, सीटों के बंटवारे को लेकर हंगामे और सांसदों की मांगों के बीच कांग्रेस ने गुरुवार को जारी 37 उम्मीदवारों की सूची में लोकसभा के किसी सदस्यों को टिकट नहीं मिला है।

कौन से सांसद मांग रहे थे टिकट?

केरल विधानसभा के 140 सदस्यों में से पार्टी 92 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि तीन निर्वाचन क्षेत्रों में वह उन बागी नेताओं को समर्थन देगी जिन्होंने  CPM से बगावत की है। 55 सदस्यों की लिस्ट पार्टी पहले ही जारी कर चुकी है। कांग्रेस MP K सुधाकरण कन्नूर सीट से टिकट मांग रहे थे वहां टी ओ मोहनन को उतारा गया है जबकि कोन्नी से टिकिट मांगने वाले MP अडूर प्रकाश को भी निराशा हाथ लगी वहां पार्टी ने प्रोफेसर सतीश कोच्चरम्बील को जगह दी है।

इन सीटों पर नहीं हुई उम्मीदवारों की घोषणा

कांग्रेस पार्टी ने अंबलपुझा, तलिपरम्बु, पय्यनूर और ओट्टपालम में उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है, जहां CPM के विद्रोही नेता जी सुधाकरन, टी के गोविंदन, वी कुन्हीकृष्णन और पी के ससी मैदान में हैं। कांग्रेस ने त्रिपुनिथरा और पेरुंबावूर को छोड़कर अपने अधिकांश मौजूदा विधायकों को बरकरार रखा है। पेरुंबावूर में, मौजूदा विधायक एल्डोज कुन्नापिल्ली को खराब परफॉर्मेंस के चलते टिकट से वंचित कर दिया गया है, उनकी जगह मनोज मूथेदान को मैदान में उतारा गया है।

पूर्व भाजपा नेता को भी टिकट

त्रिपुनिथरा में के बाबू के स्थान पर दीपक जाय को टिकट दिया गया है, जिन्होंने चुनाव से हटने का फैसला किया था। कुट्टनाड से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने की धमकी देने वाले साजी जोसेफ को पूंजार से टिकट दिया गया है। युवा कांग्रेस नेता अबिन वर्गी अरनमुला से BJP के कुम्मनम राजशेखरन के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। वहीं नेमम से BJP प्रदेश अध्यक्ष राजीव चन्द्रशेखर के सामने पार्टी ने अपने युवा चेहरे और अरुविकरा से पूर्व MLA K S सबरीनाथन को मैदान में उतारा है। कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व भाजपा नेता संदीप वारियर को भी कासरगोड के त्रिकारिपुर से टिकट दिया गया है।

Leave Your Comment

 

 

Top