नई दिल्ली: गुरुवार, 24 जुलाई को बेंगलुरु के प्रसिद्ध रामेश्वरम कैफे की एक शाखा में उस वक्त हंगामा मच गया, जब एक ग्राहक को उसके खाने में कीड़ा मिला। ग्राहक ने पोंगल खरीदा था, जिसके अंदर से कॉकरोच मिला। यह घटना बेंगलुरु इंटरनेशनल हवाई अड्डे पर स्थित रामेश्वरम कैफे में हुई। ग्राहक लोकनाथ ने गुरुवार सुबह कैफे से 300 रुपये का पोंगल खरीदा था। जब वह पोंगल खा रहे थे, तभी उन्हें उसमें एक कॉकरोच दिखाई दिया। लोकनाथ तत्काल इस मामले को रेस्टोरेंट के मैनेजर के पास लेकर गए। कैफे स्टाफ ने अपनी गलती मानते हुए माफी तो मांग ली, लेकिन इस घटना से ग्राहकों में शुद्धता और स्वच्छता को लेकर भारी रोष देखने को मिला। ग्राहकों का कहना है कि इतने महंगे दाम चुकाने के बावजूद इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा सकती।
Bengaluru | Rameshwaram Café Shocker
— Pinky Rajpurohit ???????? (@Madrassan_Pinky) July 24, 2025
A customer found a cockroach like insect inside his Pongal at the Rameshwaram Café outlet in Bengaluru International Airport. Despite paying ₹300 for the dish, hygiene took a hit. The staff apologized, but the incident sparked outrage.… pic.twitter.com/yyqM3OlM0i
सोशल मीडिया पर उठी कार्रवाई की मांग
यह घटना ऐसे समय में हुई है जब बेंगलुरु के कुछ अन्य कैफे और रेस्टोरेंट में भी खाने की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर शिकायतें सामने आई हैं। हाल ही में बेंगलुरु के एक अन्य प्रसिद्ध कैफे में भी इसी तरह की घटना सामने आई थी। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर रामेश्वरम कैफे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठने लगी है।
Leave Your Comment