logo

सीएम साय ने किया बालोद का दौरा, कहा- “निषाद समाज तरक्की के पथ पर है अग्रसर”

CM Sai visited Balod, said- “Nishad community is moving on the path of progress”

WRITER- सात्विक उपाध्याय


नई दिल्ली: छत्तीगढ़ सीएम विष्णुदेव साय ने रविवार को बालोद के हीरापुर गांव में एक  जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान हीरापुर की जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि, "निषाद समाज की ओर से अनेक प्रकार की मांगें लगातार हमारे पास तथा राज्य सरकार के आधिकारिक सूचना पटल पर आ रही हैं। सीएम साय ने कहा कि वर्तमान में लोकसभा चुनाव के मध्यनजर पूरे देशभर में आचार संहिता लगी हुई है। जिसके कारण किसी भी प्रकार के सरकारी कामकाज को हरी झंडी नहीं दिखाया जा सकता।  अगर आचार संहिता नहीं लगती तो मैं आपको बहुत कुछ दे देता। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि आचार संहिता हटते ही आपके समाज की सभी मांगें पूरी कर दी जाएंगी।"

निषाज समाज को लेकर सीएम साय ने क्या कहा-

बालोद के हीरापुर गांव में निषाद समाज के आर्थिक वार्षिक अधिवेशन का आयोजन किया गया था, जहां सीएम अतिथि के तौर पर पहुंचे। इस दौरान निषाद समाज को लेकर बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि निषाद समाज तरक्की के पथ पर अग्रसर है। समाज में शिक्षा का बहुत जरूरी है। साथ ही नशे से लोगों को दूर रखना बहुत आवश्यक है। नशे के कारण आम जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके लिए जरूरी है कि माता-पिता और अभिभावक अपने बच्चों पर नजर बनाए रखें और  यह जानने कि पूरी कोशिश करें कि वह कहां हैं और क्या कर रहे हैं। 

Leave Your Comment

 

 

Top