logo

पिछले डेढ़ माह में छत्तीसगढ़ में मारे गए नक्सलीयों के संख्या की सीएम साय ने दी जानकारी , जानिए पूरी खबर

CM Sai gave information about the number of Naxalites killed in Chhattisgarh in the last one and a half months, know the full news

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ में नकस्लवाद के खिलाफ साय सरकार लगातार एक्शन में है। इस बीच बुधवार, 26 मार्च को बेंगलुरु में  निवेशकों की एक बैठक के कार्यक्रम के दौरान सीएम साय ने बाताया कि पिछले 1.5 माह में 325 से ज्यादा नक्सली मारे गए हैं और 2,000 से अधिक को गिरफ्तार कर लिया गया है या उन्होंने आत्मसमर्पण कर दिया है। अपनी बात सीएम साय ने दावा किया किया कि, लोगों द्वारा ‘‘ऐसी छवि बनाई गई है कि पूरा छत्तीसगढ़ नक्सलवाद से ग्रस्त है, जो सच नहीं है। छत्तीसगढ़ का एक छोटा-सा क्षेत्र, जो बस्तर है, नक्सलवाद की समस्या से ग्रस्त है और राज्य का बाकी हिस्सा इस समस्या से मुक्त है।’’ उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ जल्द ही नक्सलवाद की समस्या से दूर हो जाएगा। 

मुख्यमंत्री साय ने इस बीच कहा कि राज्य ने आत्मसमर्पण करने वालों के लिए अनुकूल पुनर्वास पैकेज तैयार किया है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा, नक्सल प्रभावित इलाकों में 'आपका सुंदर गांव' नाम से एक योजना भी शुरू की गई है, जिसके तहत वहां करीब 38 सुरक्षा शिविर खोले गए हैं। साय ने कहा कि इस योजना का लाभ 100 से अधिक गांवों को दिया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 31 मार्च 2026 तक नक्सल समस्या को खत्म करने का संकल्प लिया है।

Leave Your Comment

 

 

Top