logo

CM रेखा गुप्ता के बड़े ऐलान, हफ्ते में दो दिन वर्क फ्रॉम होम, मंत्री करें मेट्रो से यात्रा

CM Rekha Gupta announces two days a week for work from home, ministers to travel by metro

नई दिल्ली: PM नरेंद्र मोदी की अपील का असर अब तेजी के साथ भारत के अलग-अलग राज्यों में देखने को मिल रहा है। बता दें कि पीएम मोदी के अपील के बाद गुरुवार, 14 मई को दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने बड़े फैसले लिए हैं। दिल्ली सरकार ने सप्ताह में दो दिन वर्क फ्रॉम होम देने का ऐलान किया है। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की परिस्थिति को जानते हुए आव्हान किया गया है। ऐसे में दिल्ली के अंदर ⁠मेरा भारत, मेरा योगदान अभियान शुरू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ⁠पेट्रोल-डीजल को लेकर दो लेवल पर तैयारी की गई है। हर हफ्ते गवर्नमेंट सेक्टर में दो दिन वर्क फ्रॉम होम होगा। वहीं, प्राइवेट सेक्टर के लिए भी एडवाइजरी जारी की जाएगी। उन्होंने साफ किया कि ये फैसले 15 मई (शुक्रवार) से लागू होंगे और यह अभियान अगले 90 दिनों तक जारी रहेगा।

दिल्ली सीएम ने बताया कि ⁠सरकारी वाहनों की संख्या में कटौती की गई है। अधिकारियों को पहले महीने में 200 लीटर पेट्रोल मिलता था। इसमें 20 फीसदी की कटौती की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि हर सोमवार मेट्रो मंडे रहेगा। इस दिन मंत्री और सभी अधिकारी भी मेट्रो से ही सफर करेंगे। सीएम रेखा गुप्ता ने यूनिवर्सिटी से नॉन प्रैक्टिकल क्लास ऑनलाइन करने की अपील की है। वहीं, कोर्ट से भी ऑनलाइन सुनवाई करने की अपील की गई है। नागरिकों से एक साल तक विदेश यात्रा न करने के लिए कहा गया है।

ऑफिस का समय भी बदला

दिल्ली की सड़कों पर सुबह और शाम के समय भारी ट्रैफिक रहता है। इस वजह से जाम लगता है। इससे निपटने के लिए ⁠ऑफिस टाइम को अलग-अलग किया गया है। ⁠दिल्ली सरकार का ऑफिसियल टाइम सुबह 10.30 से 7 बजे तक रहेगा। वहीं, ⁠एमसीडी के ऑफिस सुबह 8.30 से शाम 5 बजे तक खुलेंगे। सीएम ने दिल्ली के लोगों से सप्ताह में एक दिन नो व्हीकल डे मनाने की अपील की है। दिल्ली सरकार ने अगले 6 महीने तक कोई भी वाहन नहीं खरीदने का फैसला किया है। दिल्ली सरकार ने ⁠ट्रांसपोर्ट अलाउंस को दस फीसदी तक बढ़ाने का फैसला किया है। वहीं, व्यापारियों से अपील की है कि माल ढोने के लिए ट्रक की जगह ट्रेन का इस्तेमाल करें।

दिल्ली सीएम के बड़े फैसले

  • पचास फीसदी मीटिंग ऑनलाइन होंगी 
  • लेबर विभाग में सिंगल विंडो हेल्प डेस्क 
  • विदेशी यात्राओं को ना करें  
  • दिल्ली सरकार का कोई मंत्री और अधिकारी अगले एक साल तक कोई विदेश यात्रा नहीं होगी 
  • बड़े पब्लिक इवेंट अगले तीन महीने के लिए नहीं किए जाएंगे 
  • दिल्ली के लिए विशेष ट्रैवल प्लान तैयार किया जाएगा 
  • मेड इन इंडिया को लेकर सभी मॉल्स में मेड इन इंडिया के कॉर्नर लगाए जाएंगे 
  • ⁠दिल्ली सरकार इंडिया मेड प्रोडक्ट को प्रायोरिटी देगी
  • सभी सरकारी कार्यालयों में एसी 24-26 डिग्री पर चलेगा
  • मास्टर स्विच लगाया जाएगा ताकि बिजली व्यर्थ न हो

Leave Your Comment

 

 

Top