नई दिल्ली: देवभूमि उत्तराखंड के उत्तरकाशी और चमोली समेत कई जगहों पर भारी बारिश हो रही है। ऐसे में गुरुवार 10 अप्रैल को चमोली जिले में बादल फटने से भयंकर तबाही मच गई है। चमोली में बादल फटने के बाद तेज बारिश हुई और कई जगह लैंडस्लाइड भी हुआ। पहाड़ दरके और पहाड़ों से पत्थर टूटकर सड़कों पर आ गए। सड़क पर आए मलबे के कारण रोड ब्लॉक हो गई, कई गाड़ियां मलबे में फंसी हैं। प्रशासन ग्राउंड पर उतरकर लोगों के रेस्क्यू ऑपरेशन में लगा है।
चमोली से बेहद डराने वाली तस्वीरें सामने आईं हैं जिसमें आप देख सकते हैं कि एक सफेद रंग की SUV पहाड़ के मलबे में फंसी है। अचानक पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा टूटकर नीचे गिरा और जब तक SUV सवार लोग कुछ समझ पाते गाड़ी मलबे के बीच फंस गई। तुरंत आस-पास मौजूद लोगों ने किसी तरह SUV सवार लोगों को बाहर निकाला।
Today, Heavy Rainfall Causes Damage in Tharali, Chamoli District, UK, India
— Weather Monitor (@WeatherMonitors) April 9, 2025
After days of scorching heat, heavy rain has brought disaster to the Tharali area of Chamoli district. Intense rainfall triggered debris flow from a stream, hitting two vehicles—buried pic.twitter.com/tJ3RyTzOBw
बादल फटने से सबसे ज्यादा नुकसान पहाड़ों की लाइफलाइन सड़कों को होता है। इस वक्त सड़क पर सैलाब नजर आ रहा है और दूसरी तरफ गाड़ियां नजर आ रहीं हैं जो सड़क टूट जाने के चलते आगे नहीं जा सकती। ऐसे में कई लोग फंसे हैं जिनका प्रशासन रेस्क्यू कर रहा है।
Leave Your Comment