नई दिल्ली: मंगलवार, 20 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक और संयोजक अभिजीत दिपके ने एक वीडियो मैसेज जारी किया और सीधे तौर पर प्रोटेस्ट के मुख्य जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ते नजर आए। बता दें कि उन्होंने जो वीडियो जारी किया उसमें उन्होंने कहा है कि पार्टी के सह-संयोजक आशुतोष रांका और सौरव दास ही आंदोलन से जुड़े बड़े फैसले लेते थे। उन्होंने कहा कि वह दोनों के निर्देशों का पालन करते थे।
दिवाली तक CJP की ओर से प्रोटेस्ट नहीं
वहीं दूसरी ओर अपने इस वीडियो में उन्होंने कहा कि दिवाली तक CJP की ओर से कोई प्रदर्शन आयोजित करने की योजना नहीं है। उन्होंने पार्टी के समर्थकों, जिन्हें 'कॉकरोच' कहा जाता है, उनसे ब्रेक लेने और अपने परिवार के साथ समय बिताने की अपील की है।
Saurav and Ashu are not just better leaders than me but also better people. When I say this, I am not throwing them under the bus but rather taking pride in the fact that I have better people by my side. https://t.co/j6UXSvgoH9
— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) October 20, 2026
दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका की तारीफ की
कॉकरोच जनता पार्टी के नेता अभिजीत दिपके ने कहा कि बीते 10-12 दिनों में आंदोलन से जुड़े लोगों और उनके परिवारों ने काफी मुश्किलों का सामना किया है। ऐसे में त्योहार के मौके पर कुछ समय अपनों के साथ बिताना जरूरी है। साथ ही दिपके ने एक वीडियो में न्यायिक हिरासत में लिए गए CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका की तारीफ की है और उन्हें खुद से काबिल बताया है।
इसके अलावा CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका न्यायिक हिरासत में भेजने के SEM कोर्ट के आदेश के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट पहुंच गए हैं। मजिस्ट्रेट के उस आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी है, जिसमें उनकी हिरासत 21 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई थी। सौरव दास और आशुतोष रांका ने दिल्ली हाईकोर्ट से जल्द सुनवाई की मांग की है।
बता दें कि 13 अक्टूबर को आशुतोष रांका और सौरव दास के कनॉट प्लेस और जंतर-मंतर जाने के बाद दो मामले दर्ज किए गए थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कनॉट प्लेस वाला मामला अब क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया है। जंतर-मंतर से जुड़ा दूसरा मामला भी ट्रांसफर कर दिया गया है। दोनों की रिहाई के लिए कॉकरोच जनता पार्टी की लीगल टीम लगातार प्रयास कर रही है।
Leave Your Comment