logo

राम मंदिर ट्रस्ट के नए सीईओ पर फेक वीडियो के जरिये निशाना साधने पर बुरे फंसे CJP लीडर अभिजित दीपके, दी सफाई

CJP leader Abhijit Deepke lands in serious trouble for targeting the new CEO of the Ram Mandir Trust via a fake video; issues a clarification.

नई दिल्ली: श्रीराम मंदिर अयोध्या के नए CEO पर किए गए विवादित वीडियो को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके अब विवादों में घिर गए हैं। अभिजीत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक अपनी टिप्पणियों के साथ एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो को राम मंदिर के नवनियुक्त सीईओ रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा का बताया था। इस वीडियो में दिख रहा शख्स एक गाने पर डांस कर रहा था। बाद में जब पता चला कि यह जितेंद्र मिश्रा का वीडियो नहीं है, तब अभिजीत दीपके ने इस वीडियो को लेकर सफाई दी है।

वीडियो की पहचान गलत होने पर क्या बोले अभिजीत?

पहली पोस्ट में दीपके ने व्यक्तिगत जीवन को लेकर टिप्पणी करते हुए धर्म के नाम पर लोगों को गुमराह किए जाने पर सवाल उठाया था। वीडियो की पहचान गलत होने की बात सामने आने के बाद उन्होंने अपने रुख को स्पष्ट किया। दीपके ने लिखा कि कोई अपनी पर्सनल लाइफ में क्या करता है, इसमें कुछ भी गलत नहीं है। मैं बस ये सोचता हूं कि अगर यह व्यक्ति राम मंदिर ट्रस्ट का CEO नहीं होता तो 'धर्म के ठेकेदार' का क्या रिएक्शन होता। इसलिए हम कहते हैं: किसी को भी अपने धर्म का इस्तेमाल करके आपको बेवकूफ़ न बनाने दें।

दूसरी पोस्ट में अभिजीत दीपके ने लिखा,  मुझे बताया गया है कि इस वीडियो में जो व्यक्ति है, वह जितेंद्र मिश्रा नहीं है। हालांकि, जैसा कि मैंने पहले कहा, कोई अपनी पर्सनल लाइफ में क्या करता है, यह पूरी तरह से उसका अपना मामला है। मेरा पॉइंट कभी भी उस व्यक्ति या उसकी पर्सनल चॉइस के बारे में नहीं था, बल्कि इस दोगलेपन के बारे में था कि ऐसी चीज़ों को उस व्यक्ति के आधार पर कैसे जज किया जाता है। हालांकि, एक्स के कुछ यूज़र्स ने दीपके को ट्रोल किया और कई लोगों ने CJP के फाउंडर से झूठे दावे वाला वीडियो शेयर करने पर सवाल उठाए।

एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO 

बता दें कि 2 सितंबर को रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का पहला CEO बनाया गया। यह ट्रस्ट उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर के मैनेजमेंट और कामकाज की देखरेख करता है। उत्तर प्रदेश के देवरिया ज़िले के रहने वाले 62 साल के जितेंद्र मिश्रा ने इंडियन एयर फ़ोर्स (IAF) में अपनी सेवा दी है और उन्हें युद्ध सेवा मेडल समेत कई मिलिट्री अवॉर्ड मिले हैं। पिछले साल मई में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उन्होंने वेस्टर्न एयर कमांड को हेड किया था।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सीईओ के तौर पर अयोध्या के अपने पहले दौरे पर उन्होंने कहा, "(राम मंदिर की) ज़िम्मेदारी अब मेरे कंधों पर आ गई है। यह एक शुरुआती दौरा था, जिसमें मुझे मंदिर के कामकाज का इंट्रोडक्शन मिला। धीरे-धीरे, जैसे-जैसे मैं इसके बारे में और जानूंगा, हम कुछ प्लान बनाएंगे।" 

Leave Your Comment

 

 

Top