logo

BRICS 2026 में हिस्सा लेने भारत पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, भारत मंडपम में पीएम मोदी करेंगे स्वागत

Chinese President Xi Jinping arrives in India for the BRICS 2026 summit; PM Modi to welcome him at Bharat Mandapam.

नई दिल्ली: 7 साल पहले चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने भारत का दौरा किया था। ऐसे में नई दिल्ली में आयोजित BRICS समिट 2026 में शिरकत करने के लिए चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग नई दिल्ली पहुंच गए हैं। जिनपिंग का प्लेन दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर लैंड किया है। एयरपोर्ट पर जिनपिंग के लिए रेड कॉर्पेट बिछाया गया। जिनपिग का वेलकम वाणिज्य और उद्योग, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी के राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने किया। जिनपिंग, ब्रिक्स समिट से इतर PM मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे, जिसमें कई अहम मुद्दों पर बातचीत हो सकती है।

बता दें कि भारत मंडपम में पीएम मोदी, जिनपिंग का स्वागत करेंगे। गलवान क्लैश के बाद ये पहला मौका है जब जिनपिंग भारत दौरे पर आए हैं। आज शाम उनकी पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक भी होने वाली है।

PM मोदी और जिनपिंग की मुलाकात पर टिकीं नजरें

गौरतलब है कि शी जिनपिंग के साथ पीएम मोदी की इस मुलाकात पर सबकी नजरें टिकी हैं। गलवान क्लैश के बाद ये उनका पहला भारत दौरा है। हालांकि, विदेश में दोनों नेताओं की तीन बार मुलाकात हो चुकी है। मगर खास बात ये है कि जिनपिंग अब दिल्ली आए हैं। इससे पहले जिनपिंग अक्टूबर, 2019 में भारत दौरे पर आए थे।

ब्रिक्स क्यों है अहम?

BRICS, तेजी से उभर रही प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के बीच इकोनॉमिक पॉलिसी में तालमेल बिठाने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में उभरा है। यह एक मुख्य मंच है जहां ये देश ग्लोबल गवर्नेंस पर एक साझा रुख तय करते हैं। लगातार बातचीत के माध्यम से, यह मल्टीलेटरल संस्थाओं में 'ग्लोबल साउथ' के हितों को आगे बढ़ाने का एक माध्यम बन गया है। शी जिनपिंग के भारत आने के बीच एक और अच्छी खबर आई है क्योंकि चाइना सदर्न एयरलाइंस ने ग्वांगझू और दिल्ली के बीच फ्लाइट्स शुरू करने की घोषणा की है। यह सेवा 6 साल बाद शुरू होगी।

Leave Your Comment

 

 

Top