नई दिल्ली: दिनांक 27 सितम्बर 2026 को ग्लोबल वैश्य फेडरेशन एवं यूनाईटेड हिन्दू फ्रंट व अन्य राष्ट्रवादी संगठनों ने आज हिन्दू महासभा भवन मंदिर मार्ग पर धरना देकर व प्रदर्शन कर ये मांग की कि ज्ञानेश कुमार गुप्ता मुख्य चुनाव आयुक्त ने जिस तरह से बरसों से भारत के लोगों का खून चूस रहे थे, भारत में आतंकवाद ड्रग्स की सप्लाई जैसी घटनाओं को आये दिन बढ़ावा देने वाले, भारत के लोगों का रोजगार छीनने वाले भारत की धरती पर नाजायज रूप से कब्जा करने वाले बांग्लादेशी रोहिग्याओं के नाम एस.आई.आर, के माध्यम से वोटो से कटवाकर देश की जनता के लिए एक बहुत बड़ा कार्य किया है ऐसे ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न सम्मान मिलना चाहिए, मगर देश की विपक्षी पार्टियों के नेता राहुल, अखिलेश, ममता व तेजस्वी यादव जैसे नेता जो अपनी आये दिन की हार को नहीं बचा पा रहे और इसका सारा ठीकरा एस.आई.आर. के माध्यम से बांग्लादेशी, रोहिग्याओं के वोट कटवाने के कारण ज्ञानेश कुमार पर फोड़कर उन्हें बली का बकरा बना रहे है और पूरे देश में उन्हें गद्दार, देशद्रोही, चोर जैसी संज्ञा देकर और उनके खिलाफ महाभियोग लाने की धमकी देकर उनके स्वाभिमान व सम्मान को अपमानित कर रहे है।
इस अवसर पर यूनाईटेड हिन्दू फ्रंट के अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं चेयरमैन, ग्लोबल वैश्य फेडरेशन के श्री जय भगवान गोयल ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करके कहा कि पूरा देश अग्र शिरोमणी कट्टर राष्ट्रवादी निष्ठावान अधिकारी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। किसी को भी इस तरीके से उनका अपमान करने का कतई हक नहीं है।
इस अवसर पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, ग्रहमंत्री को ज्ञापन सौपकर से मांग की गई कि श्री ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न सम्मान से सम्मानित किया जाये और जो विपक्षी नेता पूरे देश में झूठ फेलाकर देश के माहौल को खराब करने की कोशिश कर रहे है उनके खिलाफ कडी कार्यवाही करने हुऐ उनकी लोकसभा, राज्यसभा व विधानसभा सदस्यता रद्द की जाये।
इस अवसर पर सर्वश्री महंत श्री दिगम्बर नागा बाबा श्याम गिरी जी महाराज, संत शिरोमणि मंहत अमरनाथ जी, आचार्य गोविंद पंडित, मनदीप गोयल, विनोद गुप्ता, ईश्वर चैधरी, राजेन्द्र मित्तल, जगदीश गोयल, राजपाल राजकुमार जिंदल, सुमन गुप्ता, दीपक बंसल, दिनेश जिंदल, दीपक गुप्ता, बृजभूषण गुप्ता, मुकेश गुप्ता, राजेश अरोड़ा, काजल वर्मा, विनीता श्रीवास्तव, मीनू बष्टि, मालती, मंजू विष्ट, पूनम, सुमित आदि उपस्थित थे।
Leave Your Comment