नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ में जबसे बीजेपी की डबल इंजन सरकार बनी है तबसे राज्य में विकास कार्यों का पैमाना बड़ा हो गया है। एक के बाद एक विकास कार्य सीएम विष्णुदेव साय की ओर से राज्य और जनता के हित में किये जा रहे हैं। इस बीच राज्य में बेटियों की शिक्षा को सुविधाजनक बनाने और उनके उज्वल भविष्य के लिए सरकार की ओर से लाई गई महत्वाकांक्षी सरस्वती साइकल योजना छात्राओं के लिए वरदान साबित हो रही है। बता दें कि योजना का लाभ ऐसा है कि स्कूल जाने के लिए अब छात्राओं को 5-6 किलोमीटर की पैदल यात्रा नहीं करनी पड़ रही है। सरकार द्वारा दिए योजना के लाभ और साइकिल से छात्राएं आसानी से बिना समय गवाए 15 से 20 मिनट से भी कम समय में आसानी से स्कूल पहुंच जाती है। साइकिल मिलने से योजना लाभार्थियों के घर के सभी सदस्य बहुत प्रसन्न हैं। शासन की पहल से शिक्षा विभाग की सरस्वती सायकल योजना ने छात्राओं के सपने को साकार किया है साथ ही पढ़ाई-लिखाई व अन्य कार्यों में भी अब यह सायकिल मददगार साबित हो रहे हैं।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा छात्राओं के लिए सरस्वती साइकिल योजना की शुरूवात की गई है। सरस्वती साइकिल योजना के तहत 9 वीं कक्षा में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग और अन्य वर्ग के बीपीएल परिवार की बालिकाओं को साइकिल दी जाती है। ये योजना एक ऐसी महत्वाकांक्षी योजना है जो ना सिर्फ बेटियों को स्कूल आने-जाने में मदद करती है, बल्कि इससे बेटियों की शिक्षा की राह आसान हुई है।
सरस्वती साइकिल वितरण योजना के अन्य विशेषताएं-
साय सरकार द्वारा इस योजना को सुचारु रुप से चलाना और छात्राओं के हित को ध्यान देना काफी अच्छा कदम साबित हो रहा है। जिसकी तारीफ अन्य राज्यों और केंद्र सरकार की ओर से भी की जा रही है।
Leave Your Comment