logo

छत्तीसगढ़ सीएम विष्णु देव साय का जन्मदिन आज, महिला स्व सहायता समूह की बहनों ने दिया जन्मदिन पर अनोखा तोहफा

Chhattisgarh CM Vishnu Dev Sai's birthday today, sisters of women's self-help group gave a unique gift on his birthday

नई दिल्ली: बुधवार, 21 फरवरी को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का जन्मदिन है। इस मौके पर हर कोई मुख्यमंत्री साय को बधाई दे रहा है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ की महिला स्व सहायता समूह की बहनों ने भी अपने अंदाज में मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया है। बता दें कि रायपुर में साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित सरस मेला में शामिल होने आए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को स्व सहायता समूह की महिलाओं ने उनको जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ जीवन की कामना की। इस दौरान महिलाओं ने मिलेट्स के बने लड्डुओं को 60 के आकार में थाल में सजाकर मुख्यमंत्री को उपहार स्वरूप भेंट किया।

उपहार के रुप में 60 के आकार का विशेष लड्डू -

दरअसल ये मुख्यमंत्री का साठवां जन्मदिन है इसलिए खास तौर पर 60 के आकार में लड्डुओं को सजाकर महिलाओं ने इसे तैयार किया था। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा की छत्तीसगढ़ में महिला स्व सहायता समूह की बहने आर्थिक स्वावलंबन की नई कहानी लिख रही हैं और आने वाले समय में वो विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ की संकल्पना को पूरा करने में अपना अहम योगदान देने वाली हैं।

Leave Your Comment

 

 

Top