नई दिल्ली: जनवरी खत्म होने में अब कुछ दिन बाकी है, ऐसे में राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में लेकिन ठंड अभी जाने का नाम नहीं ले रही। इस बीच मौसम विभाग ने मंगलवार यानी 27 जनवरी के लिए चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग द्वारा जारी की गई चेतावनी के मुताबिक दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों में बादल बरस सकते हैं। सिर्फ बारिश ही नहीं, बल्कि कुछ जगहों पर ओले गिरने और तूफान आने की भी संभावना है। अगर आप जम्मू-कश्मीर या तमिलनाडु में हैं, तो वहां भी मौसम खराब रह सकता है।
हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना
देश की राजधानी दिल्ली और इसके आस-पास के क्षेत्रों में आज मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत की तरफ बढ़ रहा है, जिसका असर दिल्ली-एनसीआर में दिखाई देगा। यहां हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। आज दिन भर बादल छाए रहेंगे, और हवा की रफ्तार 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है। तापमान में गिरावट आएगी और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। बारिश के चलते दिल्ली में ठंडक महसूस हो सकती है।
Leave Your Comment