logo

CG Monsoon Session 2025: छत्तीसगढ़ में आज से शुरू होगा मानसून सत्र, सत्ता-विपक्ष के बीच देखने को मिलेगा तीखा तेवर

CG Monsoon Session 2025: Monsoon session will start in Chhattisgarh from today, sharp tension will be seen between the ruling and opposition parties

 नई दिल्ली: सोमवार, 14 जुलाई से छत्तीसगढ़ के रायपुर में छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत होगी। 18 जुलाई तक चलने वाले यह सत्र कई मायनों में खास होगा। बताया जाता है कि छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार सरकार प्रथम अनुपूरक बजट नहीं लाएगी। वहीं इस सत्र के बाद विधानसभा का पता भी बदल जाएगा। विधानसभा का आगामी शीतकालीन सत्र नवा रायपुर के नवनिर्मित विधानसभा भवन में लगाने की तैयारी है।

सत्ता-विपक्ष के बीच देखने को मिलेगा तीखा तेवर

इस बार के सत्र में सत्ता और विपक्ष दोनों के तीखे तेवर देखने को मिलेंगे। सवालों की जमकर बौछार होगी। यही वजह है कि सत्र से एक दिन पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में भाजपा विधायक दल और नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरणदास महंत की अध्यक्ष में कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक हुई। दरअसल, अनुपूरक बजट लाने वाले इसके प्रस्ताव को कैबिनेट में मंजूरी दी जाती है। 11 जुलाई को हुई कैबिनेट की बैठक में इसे लेकर किसी प्रस्ताव को मंजूरी नहीं दी गई।

Leave Your Comment

 

 

Top