logo

राम लीला मैदान की 1 नवंबर की रैली रद्द करो - जय भगवान गोयल की चेतावनी 

Cancel the November 1st rally at Ramlila Maidan – Warning from Jai Bhagwan Goyal

नई दिल्ली। 30 अक्टूबर 2026 को ग्लोबल वैश्य फेडरेशन, यूनाईटेड हिन्दू फ्रंट, दिल्ली अग्रोहा विकास ट्रस्ट, राष्ट्रवादी शिवसेना, दिल्ली सिख समाज व कई ट्रेडर्स एसोसिएशनों, व्यापारी संगठनों की एक बैठक यूनाईटेड हिन्दू फ्रंट भवन मुख्य चौक शाहदरा पर मा. श्री जय भगवान गोयल जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। 

क्या हुआ बैठक में- 

बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने 1 नवंबर को राम लीला मैदान में कांग्रेस समेत अन्य विरोधी पक्ष के नेताओं, कॉकरोच पार्टी, कम्यूनिस्ट पार्टी व अन्य सनातन विरोधी, देशविरोधी, व्यापारी विरोधी, मुख्य चुनाव आयुक्त विरोधी लोगों द्वारा आयोजित की जाने वाली रैली पर गहरी चिंता व्यक्त की और सर्वसम्मति से सबने यह फैसला लिया कि हम सबको मिलकर इस रैली को रद्द करने के प्रयास करने चाहिए। अगर रैली रद्द नहीं होती तो हम सब टाउन हॉल चांदनी चौक पर इक्ट्ठे होकर राम लीला मैदान की ओर कूच करेंगे और रैली करने वाले नेताओं को काले झंडे दिखाकर उन्हें राम लीला मैदान खाली करो, 1 नवंबर 1984 के दंगा पीड़ित सिख परिवारों के जख्मों पर नमक लगाना बंद करो, हमारी दीवाली काली मत करो, हमारे व्यापार पर व हमारे बच्चों के पेट पर लात मत मारों, ज्ञानेश कुमार का अपमान करना बंद करो, वोट चोरी के नाम पर देश के लोगों को गुमराह करना बंद करो जैसे स्लोगनों के साथ इन नेताओं को विरोध करेंगे।

Leave Your Comment

 

 

Top