logo

31जनवरी से शुरु होगा बजट सत्र, दो भागों में होगा पूर्ण

Budget session will start from 31st January, will be completed in two parts

नई दिल्ली: भारतीय संसद के बजट सत्र की तारीख सामने आ गई है। बजट सत्र की शुरुआत आगामी 31 जनवरी की तारीख से होने जा रही है। जिसका समापन  4 अप्रैल तक हो सकता है। खास बात यह है कि इस बार के बजट सत्र का 2 भागों में होने का अनुमान है। बजट सत्र का पहला भाग 31 जनवरी 2025 से शुरू होगा और 13 फरवरी 2025 को समाप्त होगा। वहीं, बजट सत्र का दूसरा भाग 10 मार्च 2025 से शुरू होगा और 4 अप्रैल 2025 को समाप्त होगा। ऐसे में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 31 जनवरी को संसद को दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा को संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति मुर्मू के अभिभाषण के बाद केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2025 को देश का केंद्रीय बजट पेश करेंगी।

Image

पूरे बजट सत्र में 27 बैठकें होंगी

31 जनवरी से 13 फरवरी तक बजट सत्र के पहले भाग में कुल 9 बैठकें होंगी। इसमें पीएम मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देंगे। इसके साथ ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पर चर्चा का जवाब देंगी। इसके बाद बजट प्रस्तावों की जांच के लिए संसद अवकाश लेगी। इसके बाद विभिन्न मंत्रालयों की ओर से अनुदान की मांग पर चर्चा करने और बजट की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए संसद दूसरे भाग में 10 मार्च से फिर से बैठक करेगी। इसके बाद सत्र 4 अप्रैल को समाप्त होगा। यानी कि पूरे बजट सत्र में 27 बैठकें होंगी।

30 जनवरी को होगी सर्वदलीय बैठक

बजट सत्र की शुरुआत से पहले 30 जनवरी 2025 को सर्वदलीय बैठक बुलाई जाएगी। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने इस बारे में जानकारी दी है। किरण रिजिजू ने बजट सत्र के दौरान सदन में सुचारू रूप से चर्चा के लिए विपक्षी दलों से सहयोग की अपील की है। केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने ये भी कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक अच्छा और संतुलित बजट पेश करेंगी।

Leave Your Comment

 

 

Top