Budget Session: ससंद का बजट सत्र आज शुक्रवार 31 जनवरी की तारीख से शुरू हो गया है। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा के संयुक्त सत्र को संबोधित कर रही हैं। बता दें कि राष्ट्रपति के अभिभाषण की समाप्ति के बाद भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कल शनिवार, 1 फरवरी 2025 को केंद्रीय बजट 2025 पेश करेंगी। आइए जानते हैं कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने संबोधन में क्या कुछ कहा है।
राष्ट्रपति ने कहा कि माननीय संसद संसद के बैठक संबोधित करते हुए खुशी हो रही है। 75 साल संविधान का पूरा हुआ है। बाबा अंबेडकर समेत अन्य संविधान निर्माताओं को नमन करती हूं। राष्ट्रपति ने कहा कि महाकुंभ का जिक्र किया और वहां भगदड़ में हताहत लोगों को श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रपति ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भी श्रद्धांजलि दी।
राष्ट्रपति ने कहा कि आज देश निर्णयों को लागू होते देश रहा है। इसमें गरीब, महिलाओं, युवाओं आदि को प्राथमिकता दो रही है। 3 करोड़ परिवारों को घर देने का फैसला हुआ है। सरकार गांव में आबादी के लिए सौमित्र योजना के लिए 2 करोड़ से ज्यादा सौमित्र कार्ड जारी किया गया है। पीएम किसान के तहत 41 हजार करोड़ की राशि मिली है। जनजातीय लोगों के लिए भी 80 हजोर करोड़ का प्रावधान किया गया है।
आयुष्मान योजना के तहत 70 से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों के लिए इलाज के लिओए हर 5 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। युवाओं को 500 शीर्ष कंपनियों में इंटर्नशिप मिलेगी जिससे उनके लिए रोजगार के रास्ते खुलेंगे। पीएम ग्राम सड़क योजना के तहत 25 हजार बस्तियों को जोड़ने के लिए 70 हजार करोड़ का प्रावधान हुआ है।
6 माह में 17 नई वंदे भारत और एक मनोभारत ट्रेन मिली है। वन नेषशन वन इलेक्शन के लिए सरकार ने कदम बढ़ाए हैं। 10 साल में विकसित भारत की ओर तेजी से कदम बढ़ें हैं। भारत जल्द ही तीसरी सबसे बड़ा अर्थव्यवस्था बनने जा रहे हैं। सरकार ने सेवा , सुशासन आदि को प्रथमिकता में रखा है। सरकार का मंत्र है सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास, जिसका मकसद है विकसित भारत का निर्माण।
स्वच्छ भारत के तहत 12 करोड़ शौचालय, उज्जवला योजना के तहत सिलेंडर जैसी योजना के तहत गरीबों को सम्मान रहने का अधिकार मिला है। 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आ गए हैं। मध्यम वर्ग जितने सपने देखेगा देश उतना ही उड़ान भरेगा। सरकारी कर्मचारियों के लिए 8वें वेतन आयोग के गठन का निर्णय लिया गया है। ये वेतन वृद्धि का आधार बनेगा। UPS का निर्माण किया गया है। मध्यम वर्ग का अपने घ का सपना पूरा करने के लिए RERA जैसे कानून बनाए गए हैं। लोन पर सब्सिडी दी जा रही है।
LIVE: President Droupadi Murmu addresses Parliament https://t.co/2PKUDqNb5m
— President of India (@rashtrapatibhvn) January 31, 2025
उड़ान योजना ने 1.5 करोड़ लोगों को हवाई जहाज में उड़ने का सपना पूरा किया है। हर विषय की पढ़ाई के लिए सीटों में वृद्धि की गई है। सरकार ने टैक्स से जुड़े मसलों को आसान किया है। पारदर्शिता बढ़ाई गई है। 75 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को स्वयं फैसले का अधिकार लिया गया है।
नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत लोकसभा और विधानसभा में आरक्षण बड़ा कदम है। स्व्यं सहायता समूह के तहत महिलाओं को मजबूत किया गया है। 10 करोड़ महिलाओं को जोड़ा गया है। 1 करोड़ से अधिक लखपति दीदी बन चुकी हैं और इसे 3 करोड़ तक ले जाने का लक्ष्य है।
नेचुरल फैर्मिंग को बढ़ाया जा रहा है और हमारा पशुधन मजबूत हो रहा है। ड्रोन दीदी योजना का भी जिक्र। बेटियां लड़ाकू विमान उड़ा रही हैं और कंपनियों का नेतृत्व कर रही हैं। हमारी बेटियां आज ओलंपिक में मेडल ला रही हैं और देश का मान बढ़ा रही हैँ।
बीते एक दशक में हमारा युवा स्पेस तक की फील्ड में देश का मान बढ़ा रहे हैं और राष्ट्र निर्माण कर रहे हैं। बीते दो साल में 2 लाख स्थायी नौकरियां दी गई हैं। सरकार ने युवाओं के लिए दो लाख करोड़ का पैकेज स्वीकृत किया गया है। जिनमें से एक फैसला इंटर्नशिप योजना है। AI और डिजिटल टेक्नॉलॉजी के मामले में भारत दुनिया को रास्ता दिखा रहा है। सरकार छात्रों के लिए आधुनिक शिक्षा की व्यवस्था की जा रही है। मातृभाषा में शिक्षा दी जा रही है, परीक्षा मातृभाषा में ले जा रही है। बीते एक दशक में उच्च शिक्षा संस्थानों की संख्या बढ़ाई गई है।
भारत के निर्मित गगनयान से एक भारतीय अंतरिक्ष में जाएगा। भारत ने अपने स्पेस स्टेशन का मार्ग आसान कर दिया है। इसरो ने 100 लॉन्च सफल किया है और सैटेलाइट स्थापित किया है। राष्ट्रीय स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की स्थापना की गई है। शतरंज चैपियनशिप में भी भारत का परचम लहराया है। दिव्यांगो के खेल के लिए भी सुविधाएं बढ़ाई गई हैं।
अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए 50000 करोड़ के तहत संस्थान की स्थापना की गई है। AI के क्षेत्र के लिए इंडिया मिशन AI शुरु किया गया है। सरकार ने अर्थवयवस्था को मजबूत करने के लिए काम किया है। कोविड के हालात और युद्ध जैसे हालात के बाद भारतीय अर्थव्यवस्था ने स्थायित्व दिखाया है वह उसकी शक्ति का उहादरण है।
मेक इन इंडिया के तहत बड़े ब्रांड्स पर पर भी मेक इन इंडिया के लोगो दिखने लगे हैं। छोटे उद्यमियों को स्वरोजगार के अवसर मिल रहे हैं। MSME को बढ़ावा दिया जा रहा है। मुद्रा योजना के तहत लोन को 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख कर दिया है। लोन, बीमा, क्रेडिट कार्ड आदि सबको आसानी से उपलब्ध हो रहे हैं। रेहड़ी वालों को स्वनिधि योजना का लाभ मिल रहा है। देश में छोटे बिजनेस को आगे बढ़ने का समान अवसर मिल रहा है। आज भारत तकनीत के क्षेत्र में प्रमुख ग्लोबल प्लेयर है। 5G की शुरुआत इसका उदाहरण है। यूपीआई से विकसित देश भी प्रभावित हैं। 50 फीसदी से ज्यादा डिजिटल पेमेंट भारत में हो रहा है। इसकी सुविधा बड़े लोगों से लेकर छोटे दुकानदार तक उठा रहे हैं।
ईगवर्नेंस को बढावा दिया गया है। डिजिलॉकर ने लोगों को कहीं भी दस्तावेजों को आसानी से उपलब्ध कराया है। साइबर क्राइम राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा हैं। साइबर सिक्योरिटी में लगातार कार्य किया जा रहा है। भारत को साइबर सिक्योरिटी में टियर 1 स्टेटस मिसल गया है।
Leave Your Comment