Budget 2025 Live: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट पेश किया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया जाने वाला यह लगातार उनका आठवां बजट था। बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री निर्णय सीतारमण ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की इस दौरान राष्ट्रपति ने निर्मला सीतारमण को दही चीनी खिलाकर बजट पेश करने की शुभकामनाएं दी। बजट पेश करते हुए निर्मला सीतारमण कहा कि विकिसित भारत के लिए हमें हमारी पिछली दो सरकार से प्रेरणा मिल रही है, हमारी सरकार ने रिफॉर्म किए हैं जिससे दुनिया का ध्यान हमपर आया है। इस बार बजट में गरीब, यूथ, अन्नदाता और नारी समेत 10 क्षेत्रों पर फोकस किया गया है। गरीबी के खात्मे, अच्छे स्कूल, अच्छा स्वास्थ्य पर ध्यान दिया गया है।
12 लाख तक का इनकम टैक्स फ्री
वित्त मंत्री निर्मंला सीतारमण ने कहा कि मिडिल क्लास देश की ताकत है इसलिए उनके लिए 12 लाख तक का इनकम टैक्स फ्री रहेगा।
0 से 4 लाख रुपये - शून्य,
4 लाख रुपये से 8 लाख रुपये - 5%,
8 लाख रुपये से 12 लाख रुपये - 10%,
12 लाख रुपये से 16 लाख रुपये - 15%,
16 लाख रुपये से 20 लाख रुपये - 20%,
20 लाख रुपये से 24 लाख रुपये - 25%
24 लाख रुपये से अधिक - 30%
2005: ₹1 लाख
2012: ₹2 लाख
2014: ₹2.5 लाख
2019: ₹5 लाख
2023: ₹7 लाख
2025: ₹12 लाख
Watch Union Finance Minister @nsitharaman
— SansadTV (@sansad_tv) February 1, 2025
present the Union Budget 2025-26 in Parliament ????
???? 11.00 am
????️ 1st Feb. 2025
???? https://t.co/10lnYdgKou
Stay tuned and watch out for LIVE updates on
???? X on @sansad_tv
दो self-occupied संपत्तियों के वार्षिक मूल्य को शून्य के रूप में दावा कर सकेंगे
सरकार ने नई कर व्यवस्था के तहत आयकर छूट सीमा बढ़ाकर 12 लाख रुपये प्रति वर्ष कर दी है। सरकार टैक्सपेयर्स को दो self-occupied वाली संपत्तियों के वार्षिक मूल्य को शून्य के रूप में दावा करने की अनुमति दे दी है।
संशोधित उड़ान योजना शुरू की जाएगी- वित्त मंत्री
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, " 120 नए गंतव्यों तक क्षेत्रीय संपर्क बढ़ाने और अगले 10 वर्षों में 4 करोड़ अतिरिक्त यात्रियों को ले जाने के लिए संशोधित उड़ान योजना शुरू की जाएगी। यह योजना पहाड़ी, आकांक्षी और पूर्वोत्तर क्षेत्रीय जिलों में हेलीपैड और छोटे हवाई अड्डों का भी समर्थन करेगी। राज्य की भविष्य की जरूरतों को पूरा करने के लिए बिहार में ग्रीनफील्ड हवाई अड्डों की सुविधा दी जाएगी। ये पटना हवाई अड्डे और बिहटा में ब्राउनफील्ड हवाई अड्डे की क्षमता के विस्तार के अतिरिक्त होंगे। मिथिलांचल में पश्चिमी कोसी नहर ईआरएम परियोजना के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी, जिससे बिहार के मिथिलांचल क्षेत्र के बड़ी संख्या में किसानों को लाभ होगा..."
संस्थानों की पंजीकरण अवधि को 5 वर्ष से बढ़ाकर 10 वर्ष किया जाएगा
छोटे धर्मार्थ ट्रस्टों और संस्थानों की पंजीकरण अवधि को 5 वर्ष से बढ़ाकर 10 वर्ष करके उनके बोझ को कम किया जाएगा।
व्यापार सुविधा के लिए भी हुआ बड़ा ऐलान
व्यापार सुविधा के लिए कस्टम एक्ट के तहत प्रोविजनल मूल्यांकन को अंतिम रूप देने के लिए 2 साल की समय सीमा तय की जाएगी, जिसे एक साल तक बढ़ाया जा सकता है।
स्पष्ट और सीधा होगा नया इनकम टैक्स बिल- वित्त मंत्री
वित्त मंत्री ने कहा है कि नया इनकम टैक्स बिल मौजूदा बिल से आधा होगा। ये शब्दों में स्पष्ट और सीधा होगा। वित्त मंत्री ने कहा कि सुधार गंतव्य नहीं हैं बल्कि हमारे लोगों और अर्थव्यवस्था के लिए सुशासन हासिल करने का साधन हैं।
वरिष्ठ नागरिकों के लिए टैक्स राहत का ऐलान
वित्त मंत्री ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए टैक्स राहत का ऐलान किया है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए कर कटौती की सीमा 50 हजार से दोगुनी होकर 1 लाख रुपये की जाएगी।
दो घर के मालिकों को भी टैक्स में राहत
वित्त मंत्री ने ऐलान किया है कि दो घर के मालिकों को भी टैक्स में राहत मिलेगी। रेंट पर टीडीएस की सीमा 2.4 लाख से बढ़ाकर 6 लाख रुपये कर दी गई है।
TCS की सीमा 7 लाख से बढ़ाकर 10 लाख की गई
TCS की सीमा 7 लाख से बढ़ाकर 10 लाख की गई है। TDS की सीमा 6 लाख कर दी गई है। टीडीएस की देनदारी को कम किया जाएगा।
12 महत्वपूर्ण खनिजों को बुनियादी सीमा शुल्क से छूट
सरकार ने कोबाल्ट उत्पाद, एलईडी, जिंक, लिथियम-आयन बैटरी स्क्रैप और 12 महत्वपूर्ण खनिजों को बुनियादी सीमा शुल्क से छूट दी है। सरकार इंटरैक्टिव फ्लैट पैनल डिस्प्ले पर मूल सीमा शुल्क को 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत करेगी। सरकार अगले 10 वर्षों तक जहाजों के निर्माण के लिए उपयोग किए जाने वाले कच्चे माल, घटकों पर बीसीडी की छूट जारी रखेगी
राजकोषीय घाटा GDP का 4.8 प्रतिशत रहने का अनुमान
वित्त मंत्री ने कहा कि अगले वित्त वर्ष के लिए शुद्ध बाजार उधार 11.54 लाख करोड़ रुपये होने का अनुमान। FY25 के लिए राजकोषीय घाटा GDP का 4.8 प्रतिशत, FY26 के लिए 4.4 प्रतिशत रहने का अनुमान है।
राज्यों के लिए Investment Friendliness Index लॉन्च किया जाएगा
वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा है कि राज्यों का Investment Friendliness Index इस वर्ष लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही सरकार सभी गैर-वित्तीय क्षेत्रों में नियामक सुधारों के लिए उच्च स्तरीय समिति गठित करेगी।
मोबाइल, टीवी, इलेक्ट्रिक कार जैसे सामान सस्ते होंगे
सरकार ने 82 सामानों में से सेस हटा दिया है। कैंसर की 36 दवाइयां सस्ती होगी। मोबाइल और टीवी सस्ते होंगे। इलेक्ट्रिक कार सस्ती होगी। कपड़े होंगे सस्ते। लेदर का सामान सस्ता होगा।
100 से अधिक अपराधों को अपराधमुक्त किया जाएगा
वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा है कि हमारे नियमों को तकनीकी नवाचार के अनुरूप होना चाहिए। इसलिए हम पुराने कानूनों के तहत बनाए गए मानदंडों को अपडेट करेंगे। 100 से अधिक अपराधों को अपराधमुक्त करने के लिए जन विश्वास विधेयक 2.0 लाया जाएगा।
कंपनी विलय के लिए त्वरित मंजूरी दी जाएगी
वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा है कि कंपनी विलय के लिए त्वरित मंजूरी के लिए आवश्यकताओं और प्रक्रियाओं को व्यापक बनाया जाएगा और प्रक्रिया को सरल बनाया जाएगा। मॉडल द्विपक्षीय निवेश संधि को निवेशक-अनुकूल बनाने के लिए संशोधित किया जाएगा।
संशोधित केंद्रीय केवाईसी रजिस्ट्री 2025 में शुरू होगी
वित्त मंत्री ने ऐलान किया है कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की सेवाओं को गहरा और विस्तारित करेगी। संशोधित केंद्रीय केवाईसी रजिस्ट्री 2025 में शुरू की जाएगी।
भारत ट्रेड नेट की स्थापना की जाएगी- वित्त मंत्री
भारत ट्रेड नेट, एक डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचा, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के लिए स्थापित किया जाएगा। सरकार उच्च मूल्य वाली खराब होने वाली बागवानी वस्तुओं के लिए एयर कार्गो वेयरहाउसिंग के उन्नयन की सुविधा प्रदान करेगी।
वित्त मंत्री ने हेल्थ सेक्टर में बड़ी राहत दी है। सरकार ने 36 जीवन रक्षक दवाओं पर कस्टम ड्यूटी पूरी तरह से हटाया गया। 6 लाइव सेविंग दवाओं पर 6 फीसदी कस्टम ड्यूटी रहेगी।
7 टैरिफ रेट को हटाने का फैसला
सरकार ने 7 टैरिफ रेट को हटाने का फैसला किया गया है। 8 टैरिफ रेट ही रह जाएंगे। सोशल वेलफेयर सरचार्ज हटाने का प्रस्ताव दिया गया है।
वित्त मंत्री ने कहा कि कैंसर के रोगियों के लिए जरूर 36 दवाओं को बुनियादी सीमा शुल्क से पूरी तरह छूट देने का ऐलान।
ज्ञान भारत मिशन स्थापित करेगी सरकार- वित्त मंत्री
वित्त मंत्री ने कहा कि पांडुलिपि विरासत के सर्वेक्षण, दस्तावेज़ीकरण और संरक्षण के लिए सरकार ज्ञान भारत मिशन स्थापित करेगी। निजी क्षेत्र के साथ साझेदारी में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए 20,000 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।
वित्त मंत्री सीतारमण ने राष्ट्रीय स्थानिक मिशन की घोषणा की
वित्त मंत्री सीतारमण ने राष्ट्रीय स्थानिक मिशन की घोषणा की। सरकार भविष्य की खाद्य और पोषण सुरक्षा के लिए 10 लाख जर्मप्लाज्म के साथ दूसरा जीन बैंक स्थापित करेगी।
50 पर्यटक स्थलों का विकास करेगी सरकार- वित्त मंत्री
वित्त मंत्री सीतारमण ने ऐलान किया है कि सरकार राज्यों के साथ साझेदारी में शीर्ष 50 पर्यटक स्थलों का विकास करेगी। सरकार होमस्टे के लिए मुद्रा ऋण प्रदान करेगी, जिससे यात्रा में आसानी होगी और पर्यटन स्थलों तक कनेक्टिविटी में सुधार होगा। निजी क्षेत्र के साथ साझेदारी में भारत में चिकित्सा पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा।
अगले हफ्ते नया इनकम टैक्स बिल आएगा
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया है कि सरकार अगले हफ्ते नया इनकम टैक्स बिल लाएगी।
इंश्योरेंस सेक्टर के लिए 100 एफडीआई की मंजूरी
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इंश्योरेंस सेक्टर के लिए 100 एफडीआई की मंजूरी देने का ऐलान किया है।
पयर्टन बढ़ाने के लिए बुद्ध सर्किट पर जोर-वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार पयर्टन बढ़ाने के लिए बुद्ध सर्किट पर खासा जोर देगी। बोध गया को विकसित किया जाएगा। इसके साथ ही बिहार में नई नहर योजना को मंजूरी दी गई है।
बिजली वितरण और ट्रांसमिशन कंपनियों को मजबूत किया जाएगा
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि हम डिस्कॉम के वित्तीय स्वास्थ्य में सुधार के लिए बिजली वितरण सुधारों और अंतर-राज्य क्षमता को प्रोत्साहित करेंगे। बिजली वितरण और ट्रांसमिशन कंपनियों को मजबूत करने के लिए सकल घरेलू उत्पाद का 0.5 प्रतिशत अतिरिक्त उधार लेने की अनुमति दी जाएगी।
किफायती आवास की अतिरिक्त 40,000 इकाइयाँ बनेंगी
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि 2025 में किफायती आवास की अतिरिक्त 40,000 इकाइयाँ पूरी की जाएंगी।
जल जीवन मिशन का बजट आउटले 100 प्रतिशत कवरेज हासिल करने के लिए बढ़ाया गया। नई परियोजनाओं में 10 लाख करोड़ रुपये की पूंजी डालने के लिए संपत्ति मुद्रीकरण योजना 2025-30 शुरू की जाएगी
सब्जियों, फलों का उत्पादन बढ़ाने के लिए कार्यक्रम शुरू किया जाएगा
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2025-26 पेश करते हुए कहा कि सब्जियों, फलों का उत्पादन बढ़ाने और लाभकारी मूल्य प्रदान करने के लिए व्यापक कार्यक्रम शुरू किया जाएगा।
बिहार में ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट की सुविधा होगी- वित्त मंत्री
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि बिहार में ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट की सुविधा दी जाएगी। ये पटना और बिहटा के अलावा होंगे।
सभी जिला अस्पतालों में डेकेयर कैंसर सेंटर स्थापना होगी
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि शहरी श्रमिकों के सामाजिक-आर्थिक उत्थान के लिए योजना लागू की जाएगी। सरकार अगले तीन वर्षों में सभी जिला अस्पतालों में डेकेयर कैंसर सेंटर स्थापित करने की सुविधा प्रदान करेगी।
कौशल के लिए 5 राष्ट्रीय केंद्र स्थापित करने की घोषणा
युवाओं के मन में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए अगले 5 वर्षों में 50,000 अटल टिंकरिंग लैब स्थापित की जाएंगी। वित्त मंत्री सीतारमण ने वैश्विक विशेषज्ञता के साथ कौशल के लिए 5 राष्ट्रीय केंद्र स्थापित करने की घोषणा की है।
सरकार स्वच्छ प्रौद्योगिकी विनिर्माण को समर्थन देने के लिए मिशन शुरू करेगी
वित्त मंत्री का कहना है कि सरकार स्वच्छ प्रौद्योगिकी विनिर्माण को समर्थन देने के लिए मिशन शुरू करेगी। सभी सरकारी माध्यमिक विद्यालयों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी प्रदान की जाएगी।
परमाणु ऊर्जा के विकास के लिए निजी क्षेत्र के साथ सहयोग
वित्त मंत्री सीतारमण ने ने कहा कि परमाणु ऊर्जा के विकास के लिए निजी क्षेत्र के साथ सहयोग किया जाएगा। परमाणु ऊर्जा मिशन की व्यवस्था की जाएगी।
शहरी क्षेत्रों में सुधार को प्रोत्साहित किया जाएगा- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया है कि सरकार शहरी क्षेत्रों में सुधार को प्रोत्साहित करने के लिए 1 लाख करोड़ की नीधि की व्यवस्था करेगी। सरकार 25 प्रतिशत तक बैंकयोग्य परियोजनाओं के वित्तपोषण के लिए 1 लाख करोड़ रुपये का शहरी चुनौती कोष स्थापित करेगी। सरकार वित्त वर्ष 2025-26 के लिए शहरी चुनौती कोष के तहत 10,000 करोड़ रुपये आवंटित करेगी।
बजट में पावर सेक्टर रिफॉर्म, इंट्रा स्टेट ट्रांसमिशन कैपिसिटी को बढ़ावा देने का प्रस्ताव है। इसके अलावा विकसित भारत के लिए परमाणु एनर्जी मिशन का भी प्रस्ताव है। 100 गीगावाट परमाणु एनर्जी 2047 तक बनाने का प्रस्ताव। निजी सेक्टर के साथ साझेदारी के साथ इसे पूरा किया जाएगा।
अगले 5 वर्षों में 75000 नई मेडिकल सीटें- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार अगले अगले 5 वर्षों में 75000 नई मेडिकल सीटों का सृजन करेगी।
AI सेंटर को बढ़ावा देने के लिए 500 करोड़ की सहायता
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि AI सेंटर को बढ़ावा देने के लिए 500 करोड़ आवंटित किए गए हैं।
IIT में क्षमता का विस्तार किया जाएगा- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि IIT में क्षमता का विस्तार किया जाएगा। 2016 के बाद शुरू हुई IIT में ताकि हजारों ज्यादा छात्रों को सुविधा दी जाएगी। पटना IIT में अवसंरचना का विस्तार किया जाएगा।
बजट में वित्त मंत्री ने ऐलान किया कि ग्रीन एनर्जी और ईवी तकनीक को ज्यादा बढ़ावा दिया जाएगा। निवेश हमारी सरकार का तीसरा इंजन है। इसके अलावा सक्षम आंगनबाड़ी 2.0 प्रोग्राम का ऐलान किया गया। उन्होंने कहा कि 1 करोड़ गर्भवती और दूध पिलाने वाली महिलाओं को इससे लाभ मिलेगा। भारत नेट प्रोजेक्ट के जरिए ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी सभी सरकारी स्कूलों और सभी ग्रामीण सरकारी अस्पतालों में प्रदान किया जाएगा।
भारतीय भाषा पुस्तक स्कीम शुरू की जाएगी
भारतीय भाषा पुस्तक स्कीम शुरू की जाएगी। इसका मकसद डिजिटल माध्यम से छात्रो को अपनी भाषा में किताबों को समझने में मदद करना है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि लेदर उद्योग स्कीम में 22 लाख नई नौकरी पैदा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके सरकार मदद मुहैया कराएगी।
भारत को टॉयज का ग्लोबल हब बनाएंगे- वित्त मंत्री
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारत को टॉयज का ग्लोबल हब बनाएंगे। इसके लिए योजना शुरू की जाएगी। इकोसिस्टम के विकास पर जोर होगा जिससे हाई क्वालिटी पर्यावरण अनूकूल खिलौने बनेंगे।
उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे
5 लाख महिलाओं, अनूसूचित जाति की महिलाओं के लिए योजना शुरू की जाएगी। उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे।
MSME के लिए कार्ड जारी किए जाएंगे- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि MSME सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए लोन देने के लिए कार्ड जारी किए जाएंगे।
MSME के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बड़ा ऐलान
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि MSME को अधिक व्यापक बनाने के लिए उनकी सहायता करने के लिए वर्गीकरण के साथ सीमा को दोगुना तक बढ़ाया जाएगा। इससे रोजगार सृजन होगा। लोन 5 करोड़ से बढ़ाकर 10 करोड़, स्टार्टअप के लिए लोन 10 करोड़ से बढ़ाकर 20 करोड़ बढ़ेगा।
NCDC को सहायता दी जाएगी- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार NCDC को सहकारी समीतियों के माध्यम से सहायता प्रदान करेगी।
असम में यूरिया संयंत्र की स्थापना होगी-वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
सरकार ने यूरिया की आपूर्ति बढ़ाने के लिए असम के नामरूप में संयंत्र स्थापित किया जाएगा।
किसान क्रेडिट कार्ड से अधिक ऋण मिलेगा
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "किसान क्रेडिट कार्ड 7.7 करोड़ किसानों, मछुआरों और डेयरी किसानों को अल्पावधि ऋण की सुविधा प्रदान करता है। संशोधित ब्याज अनुदान योजना के तहत KCC(किसान क्रेडिट कार्ड) के माध्यम से लिए गए ऋण के लिए ऋण सीमा 3 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दी जाएगी।
कपास उत्पादकता को बढ़ावा दिया जाएगा
सरकार की ओर से कपास उत्पादकता को बढ़ावा दिया जाएगा। किसानों की आमदनी बढ़ाने को मदद मिलेगी।
सतत मछली पकड़ने को बढ़ावा दिया जाएगा।
मत्स्य उद्योग में भारत दूसरे नंबर पर है। समुद्री खाद्य का मूल्य 60 हजार करोड़ है। अंडमान निकोबार पर विशेष ध्यान देते हुए सतत मछली पकड़ने को बढ़ावा देगी।
राष्ट्रीय उच्च पैदावार बीज मिशन
राष्ट्रीय उच्च पैदावार बीज मिशन शुरू होगा। इसके तहत बीजों की 100 से अधिक किस्मों को उपलब्ध कराया जाएगा।
बिहार मखाना बोर्ड की स्थापना होगी
बिहार मखाना बोर्ड की स्थापना होगी। यह बोर्ड मखाना किसानों को सहायता उपलब्ध कराएगा। मखाना उगाने वाले किसानों को विशेष पैकेज मिलेगा। बिहार में फूड टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट बनेगा।
किसानों के लिए लाभाकारी मूल्यों को बढावा देने के लिए कार्यक्रम शुरू होंगे
सब्जियों का उपयोग बढ़ रहा है। किसानों के लिए लाभाकारी मूल्यों को बढावा देने के लिए कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे। सहकारी समीतियां बनेहगी
दलहन में आत्मनिरता पर फोकस- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
किसानों के पास और उपजाने का सामर्थ्य है। किसानों ने फसल उत्पागन बढाया और सरकार ने खरीद में मदद की। हमारी सरकार अब तूर, उरद आदि पर फोकस करेगी।
1 करोड़ से ज्यादा किसानों को मिलेगा फायदा
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि प्रधानमंत्री धन धान्य योजना के तहत 1 करोड़ से ज्यादा किसानों को फायदा होगा।
पीएम धनधान्य कृषि योजना का ऐलान किया गया
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पीएम धनधान्य कृषि योजना का ऐलान किया है। 100 जिलों में लो प्रोडक्टिविटी पर फोकस कर के इसमें सुधार किया जाएगा। भंडारण को बढ़ाना और सिंचाई सुवुिधा को बढाना होगा।
भारत सबसे तेजी से बढ़ती इकॉनमी- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारत सबसे तेजी से बढ़ती इकॉनमी है हम विकसित भारत का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं
Leave Your Comment