जयपुर। भारत तिब्बत समन्वय संघ के राष्ट्रीय महामंत्री (युवा) मानवेंद्र सिंह मानव के नेतृत्व के तीन सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्रा से राजभवन में शिष्टाचार भेंट की। तिब्बत के लिए किए जा रहे भारत तिब्बत समन्वय संघ के प्रयासों की भूरि भूरि प्रशंसा उन्होंने की। इस अवसर पर मानवेंद्र सिंह ने कहा कि तिब्बत की आजादी के बगैर कैलाश मानसरोवर की मुक्ति कठिन है। इसके लिए सनातनी समाज को ही लगना होगा। प्रतिनिधि मंडल में राजस्थान के क्षेत्रीय महामंत्री युवा राज्यवर्धन सिंह शेखावत और आई टी प्रभाग के प्रभारी सुरेंद्र रैगर सम्मिलित रहे।

तिब्बत की पूर्ण स्वतंत्रता के लिए योद्धा तैयार करेगी बीटीएसएस
तिब्बत की पूर्ण स्वतंत्रता के लिए सनातनी समुदाय अर्थात हिंदू, बौद्ध, जैन व सिख समाज को सशक्त तरीके से एकजुट होना होगा। इसके लिए सार्थक प्रयास में जुटे भारत तिब्बत समन्वय संघ को हर प्रयास करने होंगे। तिब्बत की स्वतंत्रता के साथ ही कैलाश मानसरोवर की मुक्ति होगी, यह भी तय है, यह उद्गार भारत तिब्बत समन्वय संघ के राष्ट्रीय महामंत्री कर्नल श्रीनिवास राव ने व्यक्त किया। स्थानीय विद्याधर नगर में स्थित बियानी कॉलेज में संघ के आयोजित क्षेत्रीय प्रबोधन वर्ग संस्कारम् 2023 के दूसरे दिन समापन सत्र में राष्ट्रीय महामंत्री डॉ यज्ञा जोशी ने जयपुर प्रांत, जोधपुर प्रांत व चित्तौड़ प्रांत के प्रतिनिधियों को कहा कि चपल चरण, शांत चित्त और मीठी वाणी के माध्यम से कार्यकर्ताओं की फौज बहुत तेजी से तैयार की जा सकती है। बस ध्यान रखना है की कार्य की निष्ठा और समर्पण महादेव के लिए है। समापन सत्र में मार्गदर्शन करते हुए तीनों प्रांतों के प्रतिभागियों को अब प्रांत स्तर के प्रशिक्षण वर्ग अभिज्ञानम् के लिए जुटने का आह्वान करते हुए केंद्रीय मार्गदर्शक हेमेंद्र तोमर ने कहा कि प्रत्येक जिला इकाई गठन, उसके साथ ही मिलन बैठक करनी होगी। इसके साथ ही, आगामी मकर संक्रांति को पड़ने वाले स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित होने वाले जनपदीय कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय हुई। संगठन के कार्य विस्तार को देखते हुए राष्ट्रीय मंत्री कर्नल नंद किशोर ढाका को राष्ट्रीय महामंत्री व जोधपुर प्रांत के प्रांत मुख्य संयोजक विंग कमांडर कुलदीप शाह को राष्ट्रीय मंत्री के दायित्व पर प्रोन्नत किया गया। उत्तर पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री संजय सोनी को राष्ट्रीय सह संयोजक (संवाद प्रभाग), जोधपुर के दयाराम चौधरी राष्ट्रीय सह संयोजक (सेवा व चिकित्सा प्रभाग), युवा विभाग की राष्ट्रीय मंत्री मांडवी सिंह को भी राष्ट्रीय सह संयोजक (सेवा व चिकित्सा प्रभाग) व बाल विभाग की जयपुर जिला अध्यक्ष उमंग शर्मा को राष्ट्रीय सह मंत्री (बाल विभाग) के साथ साथ केंद्रीय संयोजक कार्यालय का विशेष कार्याधिकारी भी बनाया गया। इसके साथ, अन्य 50 नई नियुक्तियों भी प्रदान की गई। इस अवसर पर तिब्बती प्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया गया। संस्कारम् में क्षेत्र के बाहर से आए प्रशिक्षकों में राष्ट्रीय संयोजक (प्रचार) अखिलेश पाठक (शिमला), राष्ट्रीय महामंत्री (महिला) डॉ रूक्मेश चौहान, राष्ट्रीय महामंत्री युवा कुणाल यादव (दिल्ली), श्रीमती अनीता जय सिंह (संत कबीर नगर) व मानवेंद्र सिंह मानव (गाजीपुर) आदि भी रहे। कार्यकर्ता निर्माण के लिए लगे इस अभ्यास वर्ग में अगले शिविरों की तिथियां तय की गईं।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय महामंत्री ज्योति शर्मा(महिला विभाग), क्षेत्रीय अध्यक्ष (महिला) प्रो नंदा शेखावत, क्षेत्रीय महामंत्री (युवा) राज्यवर्धन सिंह शेखावत, प्रांत अध्यक्ष महेंद्र तिवाड़ी, प्रांत संयोजक (आईटी प्रभाग) सुरेंद्र रैगर, प्रांत कार्यकारिणी के शक्ति सिंह, जिला कार्यकारिणी की अनीता बोथरा, मालती शर्मा आदि उपस्थित रहे।
बीटीएसएस ने तिब्बत मुक्ति के लिए निकाली प्रभात फेरी
भारत तिब्बत समन्वय संघ के संस्कारम् में आए प्रतिनिधियों ने विद्याधर नगर के परशुराम भवन से बियानी कॉलेज तक एक प्रभात फेरी निकाली। बच्चों और महिलाओं सहित सभी प्रतिनिधियों ने हर हर महादेव, ओम नमः शिवाय, जय भारत जय तिब्बत के नारे लगाते हुए यह प्रभात फेरी निकाली। इस में अयोध्या, मथुरा, काशी झांकी है, कैलाश मानसरोवर अभी बाकी है के भी खूब जोश से नारे लगे। अटलेश्वर महादेव मंदिर पर रुक कर जुलूस ने शिव महासंकल्प लिया। और भगवान भोले नाथ से तिब्बत की स्वतंत्रता और कैलाश की मुक्ति का मार्ग प्रशस्त करने की प्रार्थना की।
Leave Your Comment