बिहार बोर्ड (Bihar Board) की कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम आज घोषित होने जा रहा है। बता दें कि बिहार स्कूल एक्जामिनेशन बोर्ड ने ट्वीट करके जानकारी दी है कि आज 2 बजे इंटर के परीक्षा परिणाम घोषित किए जाएंगे। ट्वीट में लिखा गया कि श्री आनन्द किशोर, अध्यक्ष, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने बताया कि माननीय मंत्री, शिक्षा विभाग, प्रो० चन्द्रशेखर द्वारा आज दिनांक 21.03.2023 को अपराह्न 02:00 बजे इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2023 का परीक्षाफल जारी किया जायेगा। परिणाम नें कला, वाणिज्य और विज्ञान वर्गों के कुल 13 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं का रिजल्ट जारी होगा। समय के मुताबिक आज दोपहर 2 बजे परिणाम घोषित किया जाएगा। छात्र-छात्राएं अपना परिणाम घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट,-biharboardonline.bihar.gov.in पर देख सकते हैं।
श्री आनन्द किशोर, अध्यक्ष, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने बताया कि माननीय मंत्री, शिक्षा विभाग, प्रो० चन्द्रशेखर द्वारा आज दिनांक 21.03.2023 को अपराह्न 02:00 बजे इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2023 का परीक्षाफल जारी किया जायेगा।
— Bihar School Examination Board (@officialbseb) March 21, 2023
बिहार बोर्ड की 12वीं की परीक्षाओं में पिछले साल कुल 80.15 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए थे. इनमें 64,1829 छात्राओं ने और 528817 छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की थी। इस बार भी इसी प्रकार का कयास लगाए जा रहे हैं कि रिजल्ट अच्छा होगा और उत्तीर्ण होने के प्रतिशत में और भी ज्यादा वृद्धी होगी। अगर बात करें कि कैसे रिजल्ट चेक किया जाए तो इसके लिए कुछ तरीके इस प्रकार हैं-
Leave Your Comment