logo

बड़ी खबर! राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा

Breaking News! Trust General Secretary Champat Rai and member Anil Mishra have resigned over the Ram Mandir donation theft incident.

AYODHYA: राम नगरी अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित चोरी प्रकरण ने शुक्रवार को बड़ा राजनीतिक और प्रशासनिक मोड़ ले लिया। इस मामले की जांच कर रही एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर गुरुवार को आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने के बाद अब ट्रस्ट स्तर पर हलचल तेज हो गई है। जानकारी के अनुसार, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। दिल्ली में राम मंदिर निर्माण समिति के प्रमुख नृपेंद्र मिश्र ने दोनों के इस्तीफे की पुष्टि की है। बता दें कि एफआईआर में ट्रस्ट महासचिव चंपत राय के ड्राइवर टिन्नू यादव समेत कुल आठ लोगों को आरोपी बनाया गया है। अभी तक चंपत राय अनिल मिश्रा का नाम FIR में नहीं है ऐसे में इस्तीफा देने के बाद इन पर जांच की आंच बढ़ सकती है। यह एफआईआर कथित चढ़ावा चोरी मामले में करीब 18 दिनों की जांच के बाद दर्ज की गई है। इसी बीच मामले को लेकर ट्रस्ट नेतृत्व पर भी सवाल उठने लगे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, संबंधित पदाधिकारियों के पद पर बने रहने से निष्पक्ष जांच पर प्रश्नचिह्न लग सकता है। तुलना के तौर पर नैतिक जिम्मेदारी का हवाला देते हुए इस्तीफे की मांग भी उठाई जा रही है।

Leave Your Comment

 

Most Read
Advertisment
promotion
Advertisment
promotion
Advertisment
promotion

 

Top