WRITER- सात्विक उपाध्याय
नई दिल्ली: मंगलवार, 12 मार्च को हरियाणा के सीेेएम मनोहर लाल खट्टर ने अपने मंत्रिमंडल के साथ इस्तीफा दे दिया है। हरियाणा में आज बड़े उलटफेर के बीच मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने समूचे मंत्रिमंडल के साथ राज्यपाल को इस्तीफा सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि आज ही बीजेपी की विधायक दल की बैठक होगी और उसमें नए सीएम का चुनाव होगा और इसके बाद 1 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा।
12 बजे विधायक दल की बैठक-
12 बजे विधायक दल की बैठक होगी। इसमें अर्जुन मुंडा और तरुण चुग पर्यवेक्षक तौर पर मौजूद रहेंगे। इसी बैठक में नए सीएम के नाम का ऐलान होगा। नए सीएम की रेस में नायब सैनी और संजय भाटिया का नाम सबसे आगे चल रहा है। दोनों गैर जाट और दोनों ही सांसद हैं। ये भी जानकारी मिली है कि मनोहर लाल खट्टर को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा सकता है।
हरियाणा विधानसभा का गणित-
बता दें कि 90 सदस्यों वाली हरियाणा विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 46 है। जिसमें बीजेपी के पास कुल 41 सीटें हैं और वहीं जेजेपी के पास 10 सीटें हैं। वहीं कुल 6 निर्दलीय सीटें भी बीजेपी के साथ हैं। जेजेपी के बीजेपी से अलग होने के बाद बीजेपी के पास निर्दलीय सीटों के समर्थन के साथ कुल 48 सीटें हैं जो बीजेपी को सरकार बनाने के लिए काफी है। वहीं कांग्रेस के कुल 30 सीटें हैं।
मनोहर लाल खट्टर के द्वारा इस्तीफा दिये जाने के बाद यह कहा जा सकता है कि
Leave Your Comment