लौकी एक ऐसी सब्जी है जो कई स्वास्थ्य लाभों से भरपूर होती है। यह सब्जी आसानी से हमारे आसपास तथा मार्केट में मिल जाती है। यह सब्जी जितनी ही स्वाद से भरपूर होती है उतने ही इसके स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं। इसलिए इसका सेवन सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। जिन लोगों को वेट लॉस करना है उनके लिए लौकी की सब्जी का सेवन फायदेमंद होता है। लेकिन क्या आपको पता है कि खाली पेट लौकी का जूस का सेवन भी आपके लिए बेहद लाभदायी हो सकता है। एक महीने तक लगातार लौकी के जूस का सेवन करने से शरीर को कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं, लेकिन इसका सेवन सावधानीपूर्वक और सही मात्रा में करना चाहिए। लौकी में पानी, फाइबर, और पोषक तत्व भरपूर होते हैं, जो शरीर को डिटॉक्स करने और कई स्वास्थ्य समस्याओं में फायदेमंद हो सकते हैं। तो ऐसे में आइये जानते हैं लौकी जूस के फायदे-
वजन कम करने में मददगार
लौकी में कैलोरी की मात्रा कम और फाइबर ज्यादा पाया जाता है, जो वजन घटाने के लिए एक बेस्ट ऑप्शन है। खाली पेट लौकी के जूस का सेवन आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और लंबे समय तक पेट को भरा महसूस करने में मदद करता है।
पाचन तंत्र सुधारे

लौकी का जूस का सेवन पेट को ठंडक देने में मदद करने के साथ ही पाचन में सुधार करता है। इसके साथ ही यह कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याओं को कम करने में भी मदद कर सकता है।
बॉडी डिटॉक्स करने में लाभकारी

लौकी का जूस शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। इसके साथ ही यह लिवर को हेल्दी रखने और ब्लड प्यूरिफिकेशन में भी मदद करता है।
हेल्दी हार्ट के लिए कारगर

लौकी के जूस में पोटेशियम और मैग्नीशियम पाया जाता हैं जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने और हार्ट को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है।
स्किन और बाल के लिए बेहतरीन

लौकी के जूस का सेवन स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद करता है और इसके साथ ही इसका सेवन बालों को मजबूत और ग्लोइंग स्किन बनाने में भी मदद करता है। इसके साथ ही ये शरीर में जलन और सूजन को कम करने में भी लाभदायी होता है।
पाचन तंत्र सुधारे

लौहाइड्रेशन में कारगर- लौकी में 92% पानी पाया जाता है जो आपके शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करती है। गर्मी के मौसम में इसके जूस का सेवन बेहद लाभदायक होता है।
ब्लड शुगर कंट्रोल करे

लौकी में लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, जो ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल रखने में मदद करता है। इसलिए इसका सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभकारी हो सकता है।
मेंटल हेल्थ बनाए बेहतर

लौलौकी का शीतल प्रभाव तनाव और बेचैनी को कम कर सकता है। यह नींद को बेहतर बनाने में भी मदद करता है।
DISCLAIMER- उदय इंडिया टीम की ओर से दी जा रही स्वास्थ्य से जुड़ी यह सूचना केवल जानकारी मात्र के लिए है। उदय इंडिया इस बात की पुष्टि नहीं करता है। इस तरीके के उपायों को अपनाने के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें।
Leave Your Comment