logo

सिनेमाघरों में रिलीज होते ही दिखा "बॉर्डर-2" का जलवा, फिल्म ने पहले दिन की 30 करोड़ की कमाई

नई दिल्ली: बीते दिन ही सनी देओल की मोस्ट अवेटड फिल्मों में से एक बॉर्डर-2 बड़े पर्दे पर रिलीज हुई। इस बार फिल्म में सनी देओल के साथ अभिनय में  वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी नजर आए। बता दें कि सिनेमाघरों में रिलीज होते ही  'बॉर्डर 2'  छा गई है। पिछले डेढ़ महीने से बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 'धुरंधर' ही छाई हुई थी, लेकिन अब 'बॉर्डर 2' की रिलीज के साथ रणवीर सिंह स्टारर फिल्म के सातवें हफ्ते में कमाई में गिरावट देखी गई है। वहीं, 'बॉर्डर 2' ने एडवांस बुकिंग में भी तहलका मचा दिया, जिसका मुख्य कारण यह है कि इसका पहला पार्ट आइकॉनिक था। 'बॉर्डर 2' दुनिया भर में 4500 से ज्यादा स्क्रीन्स पर बड़े पैमाने पर रिलीज हुई है और इससे बहुत ज्यादा उम्मीदें जुड़ी हैं क्योंकि यह आने वाले लंबे वीकेंड में सोलो रिलीज है और गणतंत्र दिवस भी नजदीक है।

बॉर्डर 2 ने इन फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे बेहतरीन स्टार्स से सजी इस फिल्म ने न सिर्फ अक्षय खन्ना, रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन की फिल्म 'धुरंधर', बल्कि शाहरुख खान की 'डंकी' को भी पीछे छोड़ दिया है, जिसने 29.2 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि आमिर खान की 'दंगल' ने 29.19 करोड़ का कनेक्शन किया था। वहीं, सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' और 'वॉर 2' भी शामिल हैं।

फिल्म कलेक्शन
धुरंधर 28 करोड़ रुपये
डंकी 29.2 करोड़ रुपये
दंगल 29.19 करोड़ रुपये
बजरंगी भाईजान 27.25 करोड़ रुपये
वॉर 2 29 करोड़ रुपये

बॉर्डर 2 पहले दिन हिंदी (2D) सिनेमाघरों में ऑक्यूपेंसी

  • सुबह शो: 19.46%
  • दोपहर शो: 26.33%
  • शाम शो: 34.55%
  • रात शो: 48.06%

Leave Your Comment

 

 

Top