logo

आईपीएल 2023 का ब्लॉकबस्टर शो आज, थाला धोनी से भिड़ेगी रोहित भाऊ की टीम

Blockbuster show of IPL 2023 today, Rohit Bhau's team will face Thala Dhoni

आईपीएल 2023 के  इस संस्करण में अबतक कई मैच खेले जा चुके हैं। आईपीएल की शुरुआत वैसे तो 31 मार्च को  हो गई थी। लेकिन असल मायने में आईपीएल की शुरुआत शनिवार यानि कि 8 अप्रैल को होगी। जब शनिवार शाम 7:30 बजे आईपीएल के इतिहास की दो सफल टीमें एक साथ आमने-सामने होंगी। बता दें कि धोनी की चेन्नई सुपर किंग और रोहित की मुंबई इंडियन्स आईपीएल इतिहास को दो ऐसी सफल टीमेे हैं जिन्होंने एक दूसरे के साथ कई मैंचे खेली है। कभी चेन्नई मुंबई पर तो कभी मुंबई चेन्नई पर भारी पड़ती है। ऐसे में शनिवार की शाम आईपीएल 2013 यानी की 16 वें संस्करण में मुंबई और चेन्नई की टीम पहली बार एक दूसरे के आमने सामने होने जा रही हैं। कयास यह लगाया जा रहा है कि मैच काफी रोमांचक होगा। क्योंकि आईपीेएल मेें जब भी यह दो टीमें एक दूसरे के आमने-सामने आईं तब वो शो हर जगह ब्लॉकबस्टर साबित हुआ है। 

ऐसे में एक बार फिर से इन दोनों के बीच होने वाली यह मैच काफी रोमांचक शाबित होगा। रोहित की अगुवाई में मुंबई ने इस सीजन अभी केवल एक मैच खेला है जिसमें उसे बैंगलोर के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। प्वाइंट्स टेबल में जहां अभी चेन्नई की टीम 6वें स्थान पर है तो वहीं मुंबई 9वें स्थान पर है।  हीं दूसरी ओर चेन्नई ने दो मैच खेला है जिसमें एक हार और एक जीत के साथ वो मुंबई के सामने उतरेगी। ऐसे में सूत्रों के हवाले मिली जानकारी के हिसाब से मुंबई के वानखेड़े पर खेले जा रहे इस  मैच के सभी टिकट्स पहले ही बिक चुके हैं। फैंस का कहना है कि थाला धोनी और भाऊ रोहित के बीच का यह मुकाबला काफी मजेदार होने वाला है। धोनी की टीम में बल्लेबाजी में इस वक्त ऋतुराज अपना जलवा लगातार दिखा रहें हैं और चेन्नई को काफी मजबूत शुरुआत दिला रहे हैं। वहीं मुंबई अपनी गाड़ी को प्लेटफार्म पर फिर से लाने के कोशिश में रहेगी। 

कौन कितने पानी में : 

दोनों के बीच कुल अबतक 34 मैंच खेले गए हैं, जिसमें मुंबई  ने 20 तो वहीं चेन्नई ने 14 मैंचों में जीत दर्ज की है।  जहां चेन्नई का हाई स्कोर 218 है तो वहीं मुंबई का हाई स्कोर कुल 219 है। लो स्कोर की बात करें तो चेन्नई का लो स्कोर 79 है। वहीं मुंबई की टीम का लो स्कोर चेन्नई  के सामने 136 है। ऐसे में एक बार फिर दोनों के बीच आपसी जंग फिर से देखने को मिलेगी। 

Leave Your Comment

 

 

Top