logo

दिल्ली चुनाव के लिए भाजपा का संकल्प पत्र 3.0 जारी ,1 लाख 8 हजार लोगों के सुझाव और 62 हजार समूह के सुझाव पर संकल्प पत्र बनाया गया

BJP's Sankalp Patra 3.0 released for Delhi elections, Sankalp Patra was prepared on the suggestions of 1 lakh 8 thousand people and 62 thousand groups

नई दिल्ली:दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर अमित शाह ने भाजपा का संकल्प पत्र 3.0 का विमोचन किया और कहा कि भाजपा के लिए संकल्प पत्र विश्वास का सवाल होता है। यह कोरे वायदे नही होते हैं। 1 लाख 8 हजार लोगों के सुझाव और 62 हजार समूह के सुझाव पर संकल्प पत्र बनाया गया है। इसके बाद शाह ने दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि यहां एक ऐसी सरकार केजरीवाल चला रहे हैं, जो झूठे वादे करते है और फिर मासूम सा चेहरा लेकर चुनाव के लिए जनता के बीच आ जाते हैं।

खुद के लिए शीश महल बनवा लिया

अमित शाह ने आगे कहा, केजरीवाल ने कहा था कि कोई मंत्री सरकारी बंगला नही लेंगे लेकिन बंगला लिए और शीश महल भी बनवाया। करोड़ों के घर मे रह रहे हैं, जिसका दिल्ली की जनता जवाब मांग रही है। शराब का घोटाला किया और शराब का घोटाला शिक्षा मंत्री ने किया है। केजरीवाल ने कहा कि था कि सात साल में यमुना को शुद्ध करने को कहा था और दिल्ली वालों के सामने डुबकी लगाने को कहा था। दिल्ली की जनता इंतजार कर रही है अगर यमुना में डुबकी नहीं लगा सकते तो कुम्भ में जाकर डुबकी लगा लें।

झूठ फैलाना कोई इनसे सीखे

इन्होंने विज्ञापन इतने दिए कि दिल्ली का कूड़ा उठाने का भी पैसा नहीं रहा। गंभीर झूठ चुनाव को प्रभावित करने के लिए फैलाया जा रहा है, भाजपा आएगी तो सभी योजनाएं बंद कर दी जाएगी ।इतना बड़ा झूठ कभी सोच सकते हैं। झूठ की राजनीति बंद करना चाहिए। वायदा हर कोई करेगा लेकिन उसे पूरा करने का काम सिर्फ़ मोदी सरकार ही कर पायेगी। प्रदूषण , भ्रष्टाचार मुक्त करने को कहा और इनके नेता भ्रष्टाचार के मामले में जेल गए। कूड़ा खत्म नही किया, आज पूरी दिल्ली कूड़े से परेशान है।

भाजपा का दिल्ली वालों से वादा

 दिल्ली में भ्रष्टाचार विहीन सरकार  देने का वादा।

1700 से अधिक अवैध कालोनी के लोगो को मालिक आ हक देंगे।
1300 दुकानें दिल्ली में सील है इन्हें न्यायिक प्राधिकरण बनाकर फिर से खोलेंगे करेंगे।
पाकिस्तानी शरणार्थियों को लीज पर दी गयी जगह को मालिकाना हक दिया जाएगा।
साबरमती रिवर फ्रंट की तर्ज पर यमुना को स्वच्छ तीन साल में किया जाएगा।
दिल्ली के युवाओं को 50 हज़ार नौकरियां और 20 हज़ार के रोज़गार देंगे। 
13000 बसों को ई बस में कन्वरंट करेंगे और सरकार बनते ही यमुना को साबरमती रिवर फ़्रंट के तर्ज पर साफ़ करेंगे और 3 साल बाद केजरीवाल को भी आमंत्रण देता हूं कि वह भी परिवार के साथ उसमें डुबकी लगायेंगे
पांच साल में दिल्ली की समस्याओं को अंत करने की ओर ले जाएंगे।

घोटालों की गिना दी सूची

दिल्ली के स्कूल से बच्चे कम हो रहे हैं और अब वे प्राइवेट स्कूल में जाने को मजबूर हैं। उन्होंने झूठ का मक्कड़ जाल बनाया। दिल्ली में भ्रष्टाचार का लेवल इतना बड़ा कभी नहीं हुआ, जितना केजरीवाल ने बढ़ाया है। इसके बाद अमित शाह ने घोटालों की पूरी सूची गिना दी।

  • दिल्ली जल बोर्ड घोटाला
     
  • राशन वितरण घोटाला
     
  • डीटीसी घोटाला
     
  • सीसीटीवी घोटाला
     
  •  मेडिकल टेस्ट घोटाला

Leave Your Comment

 

 

Top