नई दिल्ली: बीजेपी ने मंगलवार, 14 अप्रैल को तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के लिए अपना चुनाव संकल्प पत्र जारी किया। जारी किए गए संकल्प पत्र में महिलाओं को हर महीने 2000, 3 फ्री LPG सिलेंडर और फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन करने की बात कही गई है। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन, बीजेपी नेता के. अन्नामलाई और तमिलइसई सौंदरराजन मौजूद थे। इस मौके पर बोलते हुए नड्डा ने कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी का घोषणापत्र तमिल नव वर्ष के अवसर पर जारी करने का फैसला लेकर एक अच्छा कदम उठाया है।
शासन और कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर, जेपी नड्डा ने DMK सरकार को घेरते हुए आरोप लगाया कि तमिलनाडु में नशीले पदार्थों से जुड़े अपराधों में 51% की वृद्धि हुई है, खराब लॉ एंड आर्डर के साथ-साथ उन्होंने DMK पर भ्रष्टाचार और परिवारवाद का आरोप लगाया। उन्होंने कथित घोटालों- जिनमें 'कैश फॉर जॉब' और टेंडर से जुड़ी अनियमितताएं शामिल हैं- में DMK के कई नेताओं के नाम लिए और सत्ताधारी पार्टी को "भ्रष्टाचार का रक्षक" बताया।
தமிழக பாஜகவின் தேர்தல் அறிக்கை வெளியீட்டு நிகழ்ச்சி
— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) April 14, 2026
At the release of the BJP's Manifesto for Tamil Nadu.#தாமரை_வாக்குறுதி #TNBJPManifesto https://t.co/vsE6hl5mfY
Leave Your Comment