logo

आज होगा बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, स्मृति ईरानी को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

BJP President Nitin Navin's new team to be announced today; Smriti Irani likely to get a major responsibility.

नई दिल्ली: आज किसी भी वक्त नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक नई टीम में युवा और अनुभवी चेहरों के बीच संतुलन बनाने की होगी कोशिश होगी। सबसे बडी़ बात ये है कि नितिन नवीन की नई टीम में महिलाओं को 33 परसेंट आरक्षण मिलेगा यानी नई टीम में 33 परसेंट महिला पदाधिकारी होंगे।

नितिन नवीन की नई टीम में युवा और अनुभवी चेहरों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश की जा रही है। इसी के साथ, बीजेपी संगठन में होने वाले बदलाव में इन नए चेहरों को राष्ट्रीय स्तर पर नई आई अहम जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं।

किसे मिलेगी जगह?

सूत्रों के मुताबिक कई महामंत्रियों की छुट्टी होगी। विनोद तावड़े, सुनील बंसल नितिन नवीन की टीम में रहेंगे। स्मृति ईरानी को नितिन नवीन की टीम में जगह मिलेगी, उन्हें महामंत्री बनाया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक उन्हें राज्यसभा भी भेजा जा सकता है। स्मृति ईरानी के आने से नितिन नवीन की नई टीम अब बेहद आक्रामक होगी।

नितिन नवीन की टीम में हरीश द्विवेदी महामंत्री बनेंगे। हरीश द्विवेदी ब्राह्मण चेहरा होंगे। वहीं, हाल के Gen-Z आंदोलन को देखते हुए बीजेपी की नई टीम में युवा चेहरों को जिम्मेदारी मिल सकती है ताकि युवाओं की भावना को सही तरीके से समझा जा सके और उस हिसाब से रणनीति बनाई जा सके। यूपी में 15 फीसदी के करीब जेन-जी वोटर्स हैं जो कि चुनाव परिणाम को उलटफेर करने का माद्दा रखते हैं।

नितिन नवीन की नई टीम-

  • स्मृति ईरानी को नितिन नवीन की टीम में जगह मिलेगी, महामंत्री बनाया जाएगा।
  • विनोद तावड़े, सुनील बंसल नितिन नवीन की टीम में रहेंगे।
  • नितिन नवीन की टीम में हरीश द्विवेदी महामंत्री बनेंगे, हरीश द्विवेदी ब्राह्मण चेहरा हैं।
  • नितिन नवीन की टीम में संजय भाटिया को भी जगह, संजय भाटिया ABVP से जुड़े रहे हैं।

नई टीम के सामने क्या-क्या चैलेंज?

नितिन नवीन की इस नई टीम का सबसे पहला चैलेंज 2027 है। 2027 में उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर, हिमाचल प्रदेश और गुजरात समेत कई राज्यों में चुनाव के बिगुल बजने वाले हैं। सबसे कड़ा चुनाव यूपी का है, जिसमें मैनेजमेंट काफी मुश्किल होता है और मौजूदा हालात को देखते हुए नितिन नवीन की टीम में फेरबदल को बेहद अहम माना जा रहा है। 

Leave Your Comment

 

 

Top