logo

शिव-पार्वती वाली दलील पर BJP का राहुल गांधी पर पलटवार, पूछे कई तीखे प्रश्न

BJP hits back at Rahul Gandhi over his 'Shiva-Parvati' argument, poses several sharp questions

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सियासत शुरू हो गई है। राहुल गांधी ने भगवान शिव और माता पार्वती की एक तस्वीर साझा करते हुए रिश्तों और प्रेम को लेकर संदेश देने वाला पोस्ट किया था और अब इस पोस्ट पर बीजेपी ने तीखा हमला बोला है और इतिहास से जुड़े सवाल पूछते हुए राहुल गांधी को घेरने की कोशिश की है। बीजेपी ने एक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि चूंकि राहुल गांधी ने कर्नाटक के हलेबीडु मंदिर परिसर की तस्वीर साझा की है, इसलिए उन्हें कुछ सवालों के जवाब देने चाहिए। पार्टी ने पूछा कि क्या राहुल गांधी जानते हैं कि होयसला साम्राज्य की राजधानी द्वारसमुद्र को बाद में हलेबीडु यानी 'पुरानी राजधानी' क्यों कहा जाने लगा।

भाजपा का सवाल

मिस्टर गांधी, चूंकि आपने हलेबिडु के बारे में पोस्ट किया है, तो कुछ सवाल हैं:

1. क्या आप जानते हैं कि होयसल साम्राज्य की राजधानी 'द्वारसमुद्र' को 'हलेबिडु' (यानी 'पुरानी राजधानी') क्यों कहा जाने लगा?

2. क्या आप बता सकते हैं कि इसे किसने लूटा और बर्बाद किया था? हम बता सकते हैं: 1311 में अलाउद्दीन खिलजी के सेनापति मलिक काफूर ने, और 1326-27 में मुहम्मद बिन तुगलक की सेना ने। क्या आप उनकी निंदा कर सकते हैं?

3. पूरे हलेबिडु में, देवी-देवताओं की ऐसी मूर्तियां मौजूद हैं जिनके चेहरे और हाथ टूटे हुए हैं। इन्हें किसने तोड़ा?

'सत्यम शिवम सुंदरम' में 'सत्यम' सबसे पहले आता है, रागा (RaGa)। क्या आपको पता था?

क्या था मामला

राहुल गांधी ने एक तस्वीर ऐसे समय साझा की थी।शिव-पार्वती की तस्वीर के जरिए उन्होंने प्रेम, सम्मान और बराबरी के रिश्ते का संदेश देने की कोशिश की थी। राहुल गांधी ने सोनिया गांधी की किताब 'Belonging' के विमोचन के दौरान कहा था कि उनकी माता अक्सर खाने पर राजीव गांधी की गोद में बैठ जाया करती थीं। इसके बाद सोशल मीडिया पर एक वर्ग ने इसे लेकर कहा कि माता-पिता के प्रेमपूर्ण पलों का जिक्र नहीं करना चाहिए। इसके बाद राहुल गांधी ने एक्स पर शिव-पार्वती की फोटो शेयर कर संदेश दिया था कि माता पार्वती भी भगवान शिव की गोद में बैठीं हैं. ये फोटो हलेबीडु मंदिर की थी।  

Leave Your Comment

 

 

Top