logo

यूपी के 14 जिलों के जिलाध्यक्षों का बीजेपी ने किया ऐलान, जारी की गई सूची

BJP announces district presidents for 14 districts of UP, list released

नई दिल्ली: बुधवार, 26 नवंबर को बीजेपी ने उत्तर प्रदेश के 14 जिलों में नए जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी। यह घोषणा प्रदेश संगठन चुनाव अधिकारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय ने की। काफी समय से लंबित चल रहे इन नामों का एलान संगठन पर्व के तहत हुए जिलाध्यक्ष चुनावों के बाद किया गया। भाजपा ने जिलाध्यक्षों का निर्वाचन जिले स्तर पर कराया था, लेकिन नतीजों की औपचारिक घोषणा लंबे समय से रोक दी गई थी। अब पार्टी ने 14 जिलों में नए अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है।

फतेहपुर के विवादित अध्यक्ष को हटाया गया

जारी सूची में पांच जिलों में मौजूदा अध्यक्षों पर ही भरोसा जताया गया है, जबकि फतेहपुर के जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल को गंभीर आरोपों के चलते पद से हटा दिया गया है। उन पर संगठन में पद दिलाने के नाम पर 50 लाख रुपये लेने के आरोप लगे थे। उनकी जगह अब अन्नू श्रीवास्तव को नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

इससे पहले भाजपा 70 जिलाध्यक्षों की घोषणा कर चुकी थी। ताजा सूची के साथ अब 98 में से 84 जिलों में जिलाध्यक्ष तय हो चुके हैं। अभी वाराणसी समेत 14 जिलों के अध्यक्ष घोषित किए जाने बाकी हैं।

जारी सूची में सामाजिक संतुलन का ध्यान

महेंद्र नाथ पांडेय द्वारा जारी सूची में सात जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग से हैं, छह सामान्य वर्ग से और एक अनुसूचित जाति से है। अलीगढ़ जिला, अलीगढ़ महानगर, फिरोजाबाद जिला और कौशांबी जैसे जिलों में पुराने चेहरों को दोबारा जिम्मेदारी दी गई है।

 नए जिलाध्यक्षों की सूची:

  • मेरठ जिला – हरवीर पाल

  • हापुड़ – कविता माधरे

  • फिरोजाबाद जिला – उदय प्रताप सिंह

  • हाथरस – प्रेम सिंह कुशवाहा

  • अलीगढ़ महानगर – राजीव शर्मा

  • अलीगढ़ जिला – कृष्ण पाल सिंह लाला

  • एटा – प्रमोद गुप्ता

  • जालौन – उर्विजा दीक्षित

  • झांसी महानगर – सुधीर सिंह

  • हमीरपुर – शकुंतला निषाद

  • फतेहपुर – अन्नू श्रीवास्तव

  • बाराबंकी – राम सिंह वर्मा

  • जौनपुर – अजीत प्रजापति

  • कौशांबी – धर्मराज मौर्या

Leave Your Comment

 

 

Top