logo

बीजेपी ने राज्यसभा के लिए 9 नामों की घोषणा की, देखें पूरी लिस्ट

BJP announces 9 names for Rajya Sabha, see full list

नई दिल्ली: राज्यसभा चुनाव 2026 को लेकर चुनावी सरगर्मी चरम पर है। नामांकन प्रक्रिया में केवल एक दिन शेष हैं। इससे ठीक पहले BJP ने राज्यसभा के लिए 9 नामों की घोषणा कर दी है। इस लिस्ट में नितिन नवीन का नाम भी शामिल है। बीजेपी ने नितिन नवीन को बिहार से राज्यसभा भेजने के लिए नामित किया है। इसके अलावा बीजेपी ने पश्चिम बंगाल से राहुल सिन्हा का नाम भी राज्यसभा के लिए भेजा है। 

बीजेपी की लिस्ट में 9 नाम

बीजेपी की ओर से जारी लिस्ट की बात करें तो इसमें बिहार से 2, असम से 2, ओडिशा से 2 और छत्तीसगढ़, हरियाणा और ओडिशा से एक-एक उम्मीदवारों के नाम है। बीजेपी ने बिहार से नितिन नवीन और शिवेश कुमार का नाम दिया है। इसके अलावा असम से तेराश गोवाला और जेगेन मोहन का नाम है। छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा का नाम है। इस लिस्ट में आगे हरियाणा से संजय भाटिया और पश्चिम बंगाल से राहुल सिन्हा का नाम भी है। इसके अलावा बीजेपी की लिस्ट में ओडिशा से मनमोहन सामल और सुजीत कुमार दो लोगों के नाम हैं। 

इन राज्यों में राज्यसभा के लिए चुनाव

निर्वाचन आयोग के अनुसार, जिन राज्यों में राज्यसभा के लिए चुनाव होना है उनमें महाराष्ट्र (7 सीट), ओडिशा (4 सीट), तेलंगाना (2 सीट), तमिलनाडु (6 सीट), छत्तीसगढ़ (2 सीट), पश्चिम बंगाल (5 सीट), असम (3 सीट), हरियाणा (2 सीट), हिमाचल प्रदेश (1 सीट) और बिहार (5 सीट) के नाम शामिल हैं। इन सभी सीटों के लिए 16 मार्च को मतदान सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे के बीच होगा और उसी दिन शाम 5 बजे से मतगणना की जाएगी। 

Leave Your Comment

 

 

Top