logo

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, जानिए पूरी खबर

Bihar Chief Minister Nitish Kumar resigns from the post of MLC, know the full news

नई दिल्ली: बिहार में सियासी पारा काफी तेजी के साथ मोड़ लेता नजर आ रहा है। बता दें कि बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन के बांकीपुर के विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के मुताबिक सीएम आवास पर ही बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह को इस्तीफा सौंपा है। अवधेश नारायण सिंह अभी सीएम आवास अभी पहुंचे थे। इस्तीफे की औपचारिक घोषणा थोड़ी देर में होगी। वहीं, आपको बता दें कि नीतीश कुमार ने आज बिहार विधान परिषद की सदस्यता से तो इस्तीफा दे दिया है लेकिन मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर सस्पेंस बना हुआ है। MLC पद से इस्तीफा देने के बाद भी नीतीश कुमार 6 महीने तक मुख्यमंत्री रह सकते है, लेकिन असल लड़ाई उनके सियासी उत्तराधिकारी की है।

अब किसे मिलेगी बिहार की कमान?

नीतीश के विधान परिषद से इस्तीफा देने के साथ ही उनके सियासी उत्तराधिकारी को चुनने की कवायद तेज हो जाएगी। सियासी गलियारों में नए मुख्यमंत्री को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। मौजूदा डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता सम्राट चौधरी का नाम मुख्यमंत्री पद के लिए प्रमुख दावेदारों में से एक माना जा रहा है। वहीं, निशांत कुमार को लेकर भी कयास लगाए जा रहे हैं। 

Leave Your Comment

 

 

Top