logo

मंगलवार, 22 जुलाई की बड़ी खबरें

Big news of Tuesday, July 22

 आइये जानते हैं मंगलावार, 22 जुलाई 2025 की बड़ी खबरें-- 


लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर अगले सप्ताह चर्चा संभव, विपक्ष ने की पीएम मोदी के मौजूदगी की मांग 

लोकसभा में केंद्र सरकार ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के लिए तैयार हो गई है, जिसके बाद ये माना जा रहा है कि अगले सप्ताह संसद के दोनों सदनों में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा हो सकती है। लोकसभा में चर्चा के लिए 16 घंटे जबकि राज्यसभा में 9 घंटे का वक्त तय किया गया है। दोनों सदनों में कुल मिलाकर 25 घंटे तक ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा होगी। विपक्ष मांग कर रहा है कि ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री और गृहमंत्री सदन में मौजूद रहें।

‘वहन-पत्र विधेयक 2025’ को मंजूरी

संसद मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है। पहले दिन विपक्ष ने पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की मांग उठाई थी, जिसके बाद हुए हंगामे के कारण दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी थी। हालांकि राज्यसभा ने सोमवार को चर्चा के बाद ध्वनिमत से पोत परिवहन क्षेत्र से संबंधित ‘वहन-पत्र विधेयक 2025’ को मंजूरी प्रदान कर दी थी।

राजधानी दिल्ली में आज हो सकती है हल्कि बारिश, उत्तर भारत के अन्य राज्यों में भी बारिश की चेतावनी

वहीं बता दें कि सोमवार को राजधानी दिल्ली में सामान्य बारिश देखने को मिली है ऐसे में मौसम विभाग ने बताया है कि मंगलवार को भी राजधानी दिल्ली में हल्कि से सामान्य बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश के कई जगहों पर भारी बारिश के आसार हैं। 

जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति पद से दिया इस्तीफा, सेहत को बताया प्रमुख कारण

संसद के मानसून सत्र के बीच जगदीप धनखड़ से उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया। अपने कार्यकाल के दौरान ही इस्तीफा देने वाले वह तीसरे उपराष्ट्रपति बन गए हैं। इससे पहले भी दो उपराष्ट्रपति ऐसे रहे हैं, जिन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान इस्तीफा दे दिया था। बता दें कि जगदीप धनखड़ ने अपने इस्तीफे का प्रमुख कारण अपनी सेहत बताया और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना इस्तीफा पत्र सौंपा। 

Leave Your Comment

 

 

Top