आइये जानते हैं आज यानी कि 21 जुलाई 2025 की प्रमुख एवं विशेष खबरें ---
भारी बारिश के कारण माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भयानक लैंडस्लाइड, कई लोग घायल, सामने आया तबाही का Video
जम्मू-कश्मीर के कटरा से हादसे की दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर आज सुबह करीब 8 बजे बाणगंगा के पास भारी भूस्खलन हुआ, जिसमें कई यात्री मलबे की चपेट में आ गए। यह हादसा क्षेत्र में लगातार हो रही तेज बारिश के कारण हुआ है। सामने आई जानकारी के अनुसार, कटरा से भवन की ओर जाने वाले पुराने यात्रा मार्ग पर स्थित बाणगंगा क्षेत्र में अचानक पहाड़ से बड़े-बड़े पत्थर और मलबा गिरा, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान कई श्रद्धालु फंस गए और कुछ के घायल होने की सूचना है।
#BigNews ????भारी बारिश के कारण माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भयानक लैंडस्लाइड, कई लोग घायल#VaishnoDevi #LANDSLIDE pic.twitter.com/5Dhv0KebF9
— Uday India Magazine (@udayindiaNews) July 21, 2025
आज से शुरु होगा संसद का मानसूत्र, कई अहम बिल हो सकते हैं पेश, तो कई अहम मुद्दों पर विपक्ष करेगी सरकार का घेराव
इस साल का संसद का मानसून सत्र आज से यानी 21 जुलाई से शुरू होने वाला है और यह 21 अगस्त तक चलेगा। हालांकि यह मानसून सत्र 12 अगस्त से 18 अगस्त तक स्वतंत्रता दिवस के प्रोग्राम के कारण स्थगित रहेगा। इस सत्र के लिए सरकार और विपक्ष, दोनों ही तैयार हैं। एक तरफ जहां इस मानसून सत्र में सरकार द्वारा कई अहम बिल पेश किए जा सकते हैं तो वहीं विपक्ष कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है। विपक्ष की ओर से अहमदाबाद प्लेन हादसा, सीजफायर पर ट्रंप का दावा, पहलगाम आतंकी हमला, बिहार में SIR पर चर्चा, ऑपरेशन सिंदूर और विदेश नीति जैसे मुद्दों पर सवाल किए जा सकते हैं।

कांवड़ यात्रा में उपद्रवियों को लेकर सीएम योगी का कड़ा निर्देश, कहा- कांवड़ यात्रा को बदनाम करने वाले उपद्रवी होंगे बेनकाब
कांवड़ यात्रा में तोड़फोड़ और उपद्रव करने वालों के योगी सरकार पोस्टर चस्पा करने जा रही है और कांवड़ यात्रा सम्पन्न होने के बाद उनके खिलाफ सख्त एक्शन होगा। सीएम योगी ने मेरठ में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा के बाद हुई प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि जिन्होंने कांवड़ यात्रा को बदनाम करने का प्रयास किया है उन सबके सीसीटीवी फुटेज हैं। जो भी उपद्रवियों के भेष में छिपे हैं, वे बेनकाब होंगे।

आज दिल्ली-एनसीआर में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने दी जानकारी
दिल्ली-एनसीआर में बीते कई दिनों से धूप और बारिश दोनों देखने को मिल रही है। हालांकि आज दिल्ली-एनसीआर में बारिश के आसार हैं। इसके अलावा कई राज्यों में मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

Leave Your Comment