नई दिल्ली: हरियाणा में नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट तेज हो गई है। सूत्रों के मुताबिक माना जा रहा है कि मंगलवार को हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर सीएम पद से स्तिफा दे सकते हैं। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को बदलने की तैयारी है और उनकी जगह नायब सैनी और संजय भाटिया में कोई एक सीएम बनाया जा सकता है। दोनों गैर जाट हैं और दोनों ही सांसद हैं। मनोहर लाल खट्टर को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा सकता है। इसी के चलते आज दोपहर बीजेपी विधायक दल की बैठक बुलाई गई है।
बता दें कि हरियाणा में बीजेपी और जेजेपी गठबंधन टूटने का संभावना है। बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर दोनों ही पार्टीयों के बीच सामंजस्य ना बनने के कारण गठबंधन टूट सकता है। जिसके मुताबिक हरियाणा की भाजपा सरकार मंत्रिमंडल आज सामूहिक इस्तीफा दे सकता है। इसके बाद नए सिरे से हरियाणा सरकार का मंत्रिमंडल गठित किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक आ रही खबर के मुताबिक जननायक जनता पार्टी को मंत्रिमंडल से अलग करने के लिए बनाई गई है रणनीति। इस नए मंत्रिमंडल में जेजेपी शामिल नहीं होगी। जानकारी के मुताबिक बीजेपी को निर्दलीय विधायकों का समर्थन हासिल है।
क्या है हरियाणा विधानसभा का गणित -
Leave Your Comment