logo

बिग बी का पहला फिल्मफेयर

Big B's first Filmfare

70वें साउथ फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का आयोजन हाल ही में केरल के कोच्चि में हुआ। इस दौरान अमिताभ बच्चन को फिल्म कल्कि 2898 AD के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर मेल (तेलुगु) का अवॉर्ड दिया गया। यह उनका पहला साउथ फिल्मफेयर अवॉर्ड है। प्रभास स्टारर फिल्म में अमिताभ बच्चन ने अश्वत्थामा का रोल निभाया था।

इस सेरेमनी में तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री की बेहतरीन फिल्मों और कलाकारों को सम्मानित किया गया। फिल्म पुष्पा 2 ने तेलुगु कैटेगरी में पांच अवॉर्ड जीते, जिनमें बेस्ट फिल्म, बेस्ट डायरेक्टर (सुकुमार) और बेस्ट एक्टर (अल्लू अर्जुन) शामिल रहे।

तमिल कैटेगरी में फिल्म अमरन ने सात अवॉर्ड अपने नाम किए, जिनमें बेस्ट फिल्म, बेस्ट एक्टर (सिवकार्तिकेयन) और बेस्ट एक्ट्रेस (साई पल्लवी) शामिल हैं। मलयालम सिनेमा से सुपरस्टार ममूटी को ब्रमायुगम के लिए बेस्ट एक्टर चुना गया। लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिवंगत एक्टर-फिल्ममेकर श्रीनिवासन को मरणोपरांत दिया गया। फिल्म कल्कि 2898 AD 27 जून 2024 को रिलीज हुई थी। इसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल करते हुए दुनियाभर में ₹1,000 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी।

फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ (तेलुगु) 2026 में फिल्म ने दो अवॉर्ड्स जीते, बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (मेल) का अवॉर्ड अमिताभ बच्चन ने जीता। बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन का अवॉर्ड नितिन जियानी चौधरी को मिला। हालांकि, अमिताभ बच्चन इस सेरेमनी में शामिल नहीं हुए।

 

 

फरहान की “बूंग”


लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में हाल ही में ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स अवॉर्ड (बाफ्टा) का आयोजन किया गया। इस अवॉर्ड नाइट में हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक के कई सितारों ने शिरकत की और रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरा। आलिया भट्ट-फरहान अख्तर भी इस अवॉर्ड नाइट का हिस्सा बने। जहां आलिया प्रजेंटर के तौर पर अवॉर्ड शो में शामिल हुईं, वहीं फरहान अख्तर ने अपनी फिल्म के लिए सुर्खियां बटोरीं। फरहान अख्तर की मणिपुरी फिल्म ‘बूंग’ ने बाफ्टा में बेस्ट चिल्ड्रन एंड फैमिली की कैटेगरी में बाफ्टा पुरस्कार जीता, जिसे फरहान ने प्रोड्यूस किया है। यह न केवल फरहान अख्तर के प्रोडक्शन हाउस के लिए बल्कि पूरे भारतीय क्षेत्रीय फिल्म उद्योग के लिए भी गौरव का क्षण है, क्योंकि ‘बूंग’ मणिपुरी कहानियों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर लेकर आई है। 

 फरहान अख्तर के प्रोडक्शन तले बनी मणिपुरी फिल्म ‘बूंग’ को ‘बेस्ट चिल्ड्रन एंड फैमिली फिल्म’ की श्रेणी में नामांकन मिला है। इस श्रेणी में ‘बूंग’ के साथ ‘आर्को’, ‘लिलो एंड स्टिच’ और ‘ज़ूटोपिया’ जैसी अन्य प्रमुख इंटरनेशनल फिल्में रेस में थीं, जिन्हें पीछे छोड़ते हुए बूंग ने बड़ी जीत हासिल की और इंटरनेशनल स्टेज पर भारत का नाम रोशन किया।  बूंग का विश्व प्रीमियर टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (टीआईएफएफ) में हुआ था। इसके अलावा, पिछले साल मेलबर्न के इंडियन फिल्म फेस्टिवल में भी इस फिल्म को दिखाया गया था। बाफ्टा पुरस्कार समारोह की बात करें तो 22 फरवरी, 2026 को इसका आयोजन लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में आयोजित किया गया। इस पुरस्कार समारोह को स्कॉटिश अभिनेता, लेखक और प्रेजेंटर एलन कमिंग ने होस्ट किया। मलाइका का ‘वैलेंटाइन’
 
 

क्या मलाइका अरोड़ा को मिल गया नया प्यार? 

 

मलाइका अरोड़ा का नाम इन दिनों डायमंड मर्चेंट बिजनेसमैन हर्ष मेहता के साथ जुड़ रहा है। दोनों को एक कॉन्सर्ट में साथ स्पॉट किया गया था, जिसके बाद से ही दोनों के लिंक-अप की खबरें सुर्खियों में हैं। इसी बीच अप रूमर्ड कपल की इटली से एक तस्वीर वायरल हुई है, जिसके साथ दावा किया जा रहा है कि दोनों ने साथ वैलेंटाइन्सडे सेलिब्रेट किया है।
सामने आई तस्वीर में हर्ष मेहता, मलाइका अरोड़ा के साथ सेल्फी क्लिक करते नजर आ रहे हैं। ब्लैक ओवरकोट पहनीं मलाइका अरोड़ा रोमांटिक अंदाज में हर्ष के साथ पोज करती नजर आई हैं। इस दौरान सेल्फी क्लिक कर रहे हर्ष ने भी ग्रे ओवरकोट पहन रखा है। वायरल फोटो का बैकड्रॉप इटली के फेम मॉन्यूमेंट का है। कुछ समय पहले ही मलाइका अरोड़ा को हर्ष मेहता के साथ एक मुंबई में हुए एनरिक ग्लेसिया के कॉन्सर्ट में स्पॉट किया गया था। दोनों साथ कॉन्सर्ट में पहुंचे और कॉन्सर्ट के बीच इशारों में एक-दूसरे से बात करते नजर आए थे। इसके बाद दोनों कॉन्सर्ट के बाद एक साथ वहां से निकले। इसके बाद हर्ष मेहता, मलाइका अरोड़ा के 50वें बर्थडे सेलिब्रेशन में भी मौजूद रहे। इस पार्टी में मलाइका के बेटे भी पहुंचे थे। मलाइका अरोड़ा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से भी बर्थडे सेलिब्रेशन की इनसाइड तस्वीरें शेयर की थीं, हालांकि उन तस्वीरों में हर्ष की साफ झलक नहीं थीं। या तो उनका चेहरा क्रॉप किया गया था, या वो छिपे हुए थे। लेकिन जिस तरह से वैलेंटाइन के समय उनकी तस्वीरें सामने आ रहीं है, वो कुछ अलग ही कहानी बयान कर रहीं हैं।
 
 

आलिया ने जीता दिल

लंदन में हाल ही में ब्रिटिश एकेडमी फिल्म एंड टेलीविजन अवॉर्ड (BAFTA) का आयोजन हुआ। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट से लेकर फरहान अख्तर तक, बाफ्टा में बॉलीवुड की भी कई हस्तियों ने शिरकत की। फरहान अख्तर के प्रोडक्शन तले बनी मणिपुरी फिल्म ‘बूंग’ को बाफ्टा में बेस्ट चिल्ड्रन और फैमिली फिल्म की कैटेगरी में अवॉर्ड मिला। वहीं आलिया भट्ट ने भी BAFTA के मंच पर पहली बार कोई अवॉर्ड प्रेजेंट किया। आलिया की ये इस अवॉर्ड फंक्शन में पहली उपस्थिति थी और अपने अंदाज से उन्होंने हर किसी को हैरान कर दिया। बाफ्टा के रेड कार्पेट पर आलिया ने झिलमिलाती बैकलेस गूची गाउन पहनी थी, जिसमें वह बेहद हसीन लग रही थीं। एक्ट्रेस ने मंच पर नॉन इंग्लिश भाषा की बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड भी दिया और इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसा किया, जिसने उनके फैंस का दिल एक बार फिर जीत लिया।  बाफ्टा में आलिया भट्ट ने अपनी स्पीच में कहा-  “नमस्कार, अगला अवॉर्ड एक ऐसी फिल्म को जाता है,जो हिंदी में नहीं है। आप सबटाइटल पर ना जाएं। मैं हिंदी में बात कर रही थी, कि जो हमारा अगला अवॉर्ड है वो एक ऐसी फिल्म के लिए है जो इंग्लिश में नहीं है। क्योंकि, फिल्में तो ढेर हैं, अनगिनत आवाजों में बोलती हैं फिर भी जिस चीज की सबसे ज्यादा तारीफ होती है, वो है सिनेमा जिसे सब अच्छे से समझते हैं।”    इसके बाद आलिया भट्ट ने जोआकिम ट्रायर द्वारा निर्देशित नॉर्वेजियन पारिवारिक ड्रामा फिल्म ‘सेंटिमेंटल वैल्यू’ के नाम का ऐलान किया और बाफ्टा पुरस्कार प्रदान किया। इस फिल्म ने ‘इट वॉज जस्ट एन एक्सीडेंट’, ‘द सीक्रेट एजेंट’, ‘सिरात’ और ‘द वॉइस ऑफ हिंद रजब’ को पीछे छोड़ते हुए यह पुरस्कार जीता।
 
 

Leave Your Comment

 

 

Top