logo

हरियाणा चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी किया संकल्प पत्र, जानें क्या-क्या हैं योजनाएं

Bhartiya Janta Party  Releases 'Sankalp Patra' for Haryana Assembly Elections

नई दिल्ली - हरियाणा विधानसभा चुनाव इन दिनों सरगर्मियों पर है।  सभी राजनैतिक दल अपनी पार्टी के चुनाव प्रचारों में लगे हैं।  इसी बीच  भारतीय जनता पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है।  केंद्रीय  मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार 19 सितंबर को रोहतक में हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी किया. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष मोहन लाल बडोली भी इस मौके पर मौजूद थे. बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र में इस बार प्रदेश के युवाओं से कई वादे किए हैं. इनमें सबसे प्रमुख वादा प्रदेश में बीजेपी सरकार बनने पर हर अग्निवीर को सरकारी नौकरी देने की है. 

बीजेपी के घोषणा पत्र युवाओं को रोजगार देने के मकसद से ये भी वादा किया है कि IMT खरखौदा की तर्ज पर 10 औद्योगिक शहरों का निर्माण भी प्रदेश में होगा. प्रति शहर 50 हजार स्थानीय युवाओं को नौकरी देने के लिए सरकार विशेष उद्यमी प्रोत्साहन योजना पर अमल करेगी. 

जानिए क्या क्या शामिल है भाजपा की भविष्य योजनाओं में 

1. सभी महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना के तहत प्रतिमाह ₹2,100
2. IMT खरखौटा की तर्ज पर 10 औद्योगिक शहरों का निर्माण। प्रति शहर 50,000 स्थानीय युवाओं को नौकरी देने के लिए उद्यमियों को विशेष प्रोत्साहन
3. चिरायु-आयुष्मान योजना के तहत प्रत्येक परिवार को ₹10 लाख तक का मुफ्त इलाज एवं परिवार के 70 वर्ष से अधिक प्रत्येक बुजुर्ग को अलग से ₹5 लाख तक के मुफ्त इलाज की सुविधा
4. 24 फसलों की घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीद
5. 2 लाख युवाओं को 'बिना पर्ची बिना खचर्ची' पक्की सरकारी नौकरी
6. 5 लाख युवाओं के लिए अन्य रोजगार के अवसर एवं नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन योजना से मासिक स्टाइपेंड
7. शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 5 लाख आवास
8. सरकारी अस्पतालों में डायलिसिस तथा सभी अस्पतालों में डायग्नोसिस मुफ्त
9. हर जिले में ओलंपिक खेलों की नर्सरी
10. हर घर गृहणी योजना तहत ₹500 में सिलेंडर
11. अव्वल बालिका योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र में कॉलेज जाने वाली प्रत्येक छात्रा को स्कूटर
12. हर हरियाणवी अग्निवीर को सरकारी नौकरी की गारंटी
13. भारत सरकार के सहयोग से केएमपी के ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर का निर्माण एवं नई वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत
14. भारत सरकार के सहयोग से विभिन्न रैपिड रेल सेवाओं एवं फरीदाबाद से गुरुग्राम के बीच इंटरसिटी एक्सप्रेस मेट्रो सेवा की शुरुआत
15. छोटी पिछड़े समाज की जातियों (36 बिरादरियों) के लिए पर्याप्त बजट के साथ अलग-अलग कल्याण बोर्ड
16. DA और पेंशनों को जोड़ने वाले साइंटिफिक फॉर्मूले के आधार पर सभी सामाजिक मासिक पेंशनों में वृद्धि
17. भारत के किसी भी सरकारी कॉलेज से मेडिकल और इंजीनियरिंग पढ़ने वाले ओबीसी एवं एससी जातियों के हरियाणा के विद्यार्थियों को पूर्ण छात्रवृत्ति
18. सभी ओबीसी वर्ग के उद्यमियों की, मुद्रा योजना के अतिरिक्त, 25 लाख रुपये तक के ऋण की गारंटी हरियाणा राज्य सरकार उठाएगी
19. हरियाणा को वैश्विक शिक्षा का केंद्र बनाकर आधुनिक स्किल का प्रशिक्षण प्रदान करेंगे
20. दक्षिण हरियाणा में एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का अरावली जंगल सफारी पार्क

Leave Your Comment

 

 

Top